अंकुरित, उबले हुए या भुने हुए, कौन से चने सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं- GK Today

Bhopal Samachar

Amazing facts in Hindi about Gram

आयुर्वेद सहित डॉक्टर भी कहते हैं कि चने हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंकुरित चने खाने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग भुने हुए चने अपने साथ लेकर चलते हैं और कुछ लोगों को उबले हुए चने खाना पसंद है। सवाल यह है कि क्या तीनों प्रकार के चने एक समान फायदेमंद है या फिर तीनों में कोई अंतर होता है और सबसे ज्यादा फायदेमंद जाने कौन से होते हैं। 

अंकुरित चने किन लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं

आयुर्वेद के डॉक्टर अनिल अस्थाना बताते हैं कि, तीनों प्रकार के चने फायदेमंद होते हैं लेकिन सब के गुणों में अंतर आ जाता है। अंकुरित चने उनके लिए फायदेमंद होते हैं जो फिजिकली एक्टिव होते हैं। खास तौर पर खिलाड़ी, पुलिस कर्मचारी या फिर फील्ड में काम करने वाले सभी प्रकार के लोगों के लिए अंकुरित चने सबसे लाभदायक होते हैं क्योंकि उनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी कंपलेक्स मिलता है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें प्याज, खीरा अथवा टमाटर मिलाकर खाया जा सकता है लेकिन ऐसे लोग जो शारीरिक परिश्रम नहीं करते उनके लिए अंकुरित चने पचाना मुश्किल हो सकता है। 

भुने हुए चने कब और किसको खाना चाहिए

ऐसे लोग जो कोल्ड एंड कफ का शिकार होते हैं। या फिर कफ के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी होती है, तब उन्हें भुने हुए चने अनिवार्य रूप से खाना चाहिए। इससे डायबिटीज और थायराइड को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। ओवरवेट लोग, जिनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है उन्हें नियमित रूप से भुने हुए चने खाने चाहिए परंतु अंडरवेट लोगों को किसी भी हालत में भुने हुए चने नहीं खाने चाहिए। 

उबले हुए चने में क्या खास होता है, किस प्रकार के लोगों को खाना चाहिए

कुछ लोगों को उबले हुए चने खाना पसंद होता है लेकिन यहां पसंद से ज्यादा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर को किस प्रकार के चने की जरूरत है। उबले हुए चने शुद्ध घी में रोस्ट करके में नींबू डालकर खाते हैं तो शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है, लेकिन डायबिटीज और थायराइड कंट्रोल नहीं होता। नाही विटामिन बी कंपलेक्स और प्रोटीन मिलता है। ऑफिस में दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए उबले हुए चने बेस्ट माने जाते हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!