GWALIOR NEWS- रेप पीड़िता के फौजी पति ने खुद को गोली मारी, जबड़े चीरते हुए निकली गोली

NEWS ROOM
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 43 साल के रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े से आर-पार हो गई। फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले कॉलोनी के मंदिर के पुजारी पर रेप और ब्लैक मेलिंग का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रहे हैं। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि जांच जारी है। 

ग्वालियर शहर के महाराजपुर निवासी रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ 1 महीने पहले रेप की FIR दर्ज हुई थी बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। गुरुवार देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग पहुंचे तो रिटायर्ड आर्मीमैन फर्श पर पड़े थे। आसपास खून फैला हुआ था। तत्काल उन्हें बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से JAH रेफर कर दिया गया। परिजन JAH न ले जाते हुए सिटी सेंटर सहारा अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी, पत्नी के साथ हुई घटना के बाद से काफी आहत थे। पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को अब रिटायर्ड फौजी के होश में आने का इंतजार है।

महीनेभर पहले थाने पहुंची 42 वर्षीय महिला (रिटायर्ड फौजी की पत्नी) ने शिकायत करते हुए बताया था कि मेरे पति आर्मी से रिटायर्ड हैं। हमारे दो बच्चे हैं। मैं कॉलोनी के मंदिर पर पूजा करने जाती थी। इसी मंदिर पर गजेंद्र कटारे पूजा करता है। जब भी वह मंदिर जाती थी, पुजारी उस पर बुरी नजर रखता था। हमेशा बात करने का प्रयास करता था। कई बार उसने यह कहकर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह पूजा-पाठ के जरिए सब ठीक कर सकता है।

महिला ने बताया कि एक दिन घर पर पूजा करानी थी। कोई पुजारी नहीं मिला तो गजेंद्र को बुला लिया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और न्यूड VIDEO बना लिए। इन VIDEO से धमकाकर वह मिलने बुलाता था और कई बार रेप किया। महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया था कि पुजारी बदनाम करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। उसने मंदिर में माला पहनाकर मांग भर दी थी। उसने पति को यह सारी बात बताई, इसके बाद केस दर्ज कराने थाने पहुंची।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!