INDORE NEWS- दिव्यांग खिलाड़ी ने कलेक्टर को पंजा कुश्ती में हराया , 150 दिव्यांगों का शक्ति प्रदर्शन

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के गांधी हॉल में दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच पंजाब कुश्ती का आयोजन हुआ। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक दिव्यांग खिलाड़ी द्वारा चैलेंज किया गया। कलेक्टर इलैयाराजा पंजाब कुश्ती के लिए टेबल पर बैठ गए परंतु ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। बाद में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए खेल भावना का परिचय देते हुए हार स्वीकार कर ली थी। 

इंदौर में आज दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 

मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया। सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा श्री मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एंव प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में श्री शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!