INDORE में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया

Bhopal Samachar
इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा की जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है। 

इंदौर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति तक यहां का हर कार्यकर्ता कमलनाथ है

उन्होंने कहा कि इंदौर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति समय आने पर हो जाएगी, तब तक यहां का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ है। पत्रकारों द्वारा पूछे गये इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस भी महिलाओं को लॉलीपॉप देगी, पर पलटवार करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि इस तरह के शब्द का प्रयोग करना गलत है। यह जरूरत है, कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश की बहनों को 1500 रूपये महीना देगी। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कमीशन खोरी के लिए कर्ज लिया जा रहा है: कमलनाथ

श्री कमलनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने मंदसौर और नीमच में अतिवृष्टि का मुआवजा 7 दिन के भीतर दे दिया था। शिवराज जी की तरह सर्वे कराने की बातें कहकर किसानों को भ्रमित नहीं किया था। मध्य प्रदेश सरकार के ऊपर लगातार कर्ज बढ़ता चला जा रहा है। यह कर्ज प्रदेश की भलाई के लिए नहीं दिया जा रहा है, बल्कि कमीशनखोरी के लिए दिया जा रहा है। अगर यह कर्ज मध्य प्रदेश की जनता के लिए होता तो शिवराज सिंह चौहान बताएं कितने संविदा कर्मियों की नियुक्ति की, कितने नौजवानों को रोजगार दिया?

दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के लिए फायदेमंद है: कमलनाथ

श्री दिग्विजय सिंह जी के संगठन में सक्रिय होने के सवाल पर श्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी पार्टी के वरिष्ठ नेता है, वह 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, 10 साल तक प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं, कार्यकर्ताओं में उनकी मांग है। उनकी सक्रियता पार्टी के लिए बहुत अच्छी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!