MP karmchari news- प्रोबेशन पीरियड, प्रमोशन, DA, ट्रांसफर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इंक्रीमेंट

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government employees news

भोपाल।
मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों के बढ़ते विरोध को थामने के लिए वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की ओर से बिग न्यूज़ पब्लिक कराई गई है। इस समाचार में बताया गया है कि नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड कम कर दिया जाएगा। कमलनाथ सरकार ने जो सैलेरी स्लैब बनाया था, उसे खत्म कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के प्रमोशन की शिकायत दूर कर दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया जाएगा और पिछली बार की तरह इस बार महंगाई भत्ते में कोई चतुराई नहीं की जाएगी। 

नवनियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आधी, सैलरी 100% 

आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है परंतु खबर है कि सरकार ने नवनियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आधी करने का फैसला कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नवनियुक्त कर्मचारियों की सैलरी में स्लैब डाल दिए थे, उन्हें भी हटाने का फैसला कर लिया गया है। अब वह सभी नियम लागू होंगे जो सन 2018 के पहले भाजपा सरकार में लागू थे। 

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की प्रमोशन की प्रॉब्लम सॉल्व 

कहा जा रहा है कि, मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की प्रमोशन की प्रॉब्लम सॉल्व कर दी गई है। सभी विभागों को स्वतंत्र कर दिया गया है कि वह अपने कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए पॉलिसी बनाएं। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं प्रमोशन में आरक्षण की मांग करने वाले कर्मचारी नाराज ना हो जाएं। सनद रहे कि इस समस्या के समाधान के लिए मंत्रियों की एक समिति का गठन किया गया था। उस समिति ने अभी तक कोई समाधान नहीं दिया है। 

इस बार के महंगाई भत्ता में कोई चतुराई नहीं होगी 

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी महंगाई भत्ता के मामले में सरकार से नाराज हैं। कोरोनावायरस के नाम पर नुकसान किया गया और उसके बाद केंद्र के समान उसी तारीख से महंगाई भत्ता देने वाली वचनबद्धता को भी भंग कर दिया। वित्त मंत्री ने अपने मित्र पत्रकार की मदद से आश्वासन दिया है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। केंद्र के समान और उसी तारीख से राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि निर्धारित 

यह भी बताया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि करने का फैसला कर लिया गया है। इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है परंतु एक आंकड़ा दिया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका दोनों के मासिक मानदेय में ₹750 की वृद्धि की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नाराज हैं और लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। देखना यह है कि ₹750 की वृद्धि से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध थमता है या नहीं। 

कर्मचारियों के मनचाहे ट्रांसफर इस बार थोड़ी जल्दी होंगे 

मध्यप्रदेश में यह चुनावी साल है, इसलिए सरकार किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती। पिछली बार समय पर ट्रांसफर नहीं हो पाए थे और सरकार के दामन पर दाग भी लगा था। इस बार मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जो भी करना लेकिन दामन पर दाग नहीं लगना चाहिए। माना जा रहा है कि कक्षा 12 का रिजल्ट आने के बाद कर्मचारियों के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो जाएगा

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!