MP NEWS- केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 10 मांगो हेतु कर्मचारी मंच की भोपाल में विशाल रैली

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government employees news

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले राजधानी भोपाल में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। तुलसी उद्यान धरना प्रदर्शन हुआ और उसके बाद रैली निकाली गई। सरकार के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारियों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी 10 सूत्रीय मांग रखी है। एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएगा

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे बताया कि लंबे समय से दैनिक वेतनभोगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। अब तक सरकार ने इन मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। चुनावी साल में सरकार नई प्लानिंग और नई योजनाओं को लागू कर रही है। उधर, सरकारी कर्मचारियों की मांग को लेकर सरकार का उदासीन रवैया प्रदेश के बड़े वर्ग को आक्रोशित कर रहा है। उन्होंने बताया इसके बाद कर्मचारी चुनाव में सरकार को जवाब देगा।

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच की मांगे

- स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ।
- दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण।
- दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियं को नियमित कर्मचारी का समयमान वेतनमान।
- दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति समेत नियमित कर्मचारियों के समान तमाम सुविधाएं देने की मांग।
- अनियमित कर्मचारियों को पीएफ, बीमा सुविधा की मांग। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सक

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!