MP NEWS- जेलर की बेटी को कोर्ट ने जेल में कैद रखने का आदेश दिया, कर्मचारी PF घोटाला

Madhya Pradesh government employees news

मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग के कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खातों में घोटाले की आरोपी महिला जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज का साथ देने के आरोप में उनकी बेटी उत्कर्षिनी को भोपाल से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमाइंड पूरी होने पर कोर्ट ने जेलर की बेटी को जेल में बंद रखने का आदेश दिया है। 

उज्जैन जेल विभाग शासकीय कर्मचारी प्रोविडेंट फंड घोटाला

मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल का है। जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ खास कर्मचारियों के साथ मिलकर अन्य कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जानकारी और अनुमति के बिना निकालकर अपने उपयोग में लिया एवं बाजार में विभिन्न प्रकार के वैध अवैध व्यापार में निवेश किया। इस मामले में अभी इन्वेस्टिगेशन चल रही है। 

इसी मामले में पुलिस को पता चला कि श्रीमती उषा राज की गिरफ्तारी के पहले कुछ रकम, गोल्ड एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर उनकी बेटी उत्कर्षिनी भोपाल चली गई थी। पुलिस ने भोपाल से उत्कर्षिनी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा। रिमांड की अवधि पूरी हो जाने के बाद पुलिस ने वापस उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे देवास जेल में कैद रखने का आदेश दिया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!