Small Business Ideas- 1 लाख महीने आसानी से कमाना है तो SMIG का काम शुरू कीजिए, पूंजी 5 लाख

Bhopal Samachar

Best Low investment high profit business ideas 

जब सारी दुनिया स्मार्ट हो रही है। मोबाइल फोन स्मार्ट, लैपटॉप स्मार्ट, घड़ी स्मार्ट, जूते स्मार्ट, बैडरूम स्मार्ट, किचन स्मार्ट तो फिर चलिए कुछ ऐसा करते हैं जो अब तक स्मार्ट नहीं हुआ है। अपन उसे स्मार्ट बनाएंगे और अपने शहर में फर्स्ट मूवर एडवांटेज इंजॉय करेंगे। 1 लाख रुपए महीने तो आसानी से कमा सकते हैं यदि प्रोफाइल मेंटेन कर ली तो इससे ज्यादा प्रॉफिट बना सकते हैं। 

Business Opportunity 

भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है और अपना घर, हर किसी का सपना होता है। सस्ते होमलोन के कारण लोगों का यह सपना आसानी से पूरा भी हो रहा है। लोग चाहते हैं कि उनके घर में वह सब कुछ हो जो उनके लिए जरूरी है, और वह सब कुछ भी हो जो उनकी लाइफ को आसान और सिक्योर्ड करता हो। भारत के हर शहर में हजारों घर बन रहे हैं। बड़ी-बड़ी रियल स्टेट कंपनियां मॉड्यूलर किचन, बेडरूम, यहां तक की वाशिंग मशीन भी लगाकर दे रही है। इस तरह के घरों में एक छोटी सी कमी अभी भी दिखाई दे रही है। यदि अपन इस कमी को पूरा कर देंगे, तो अपना स्टार्टअप सफल हो जाएगा। 

New Business Plan

✔ जरा मार्केट में पता कीजिए। मॉड्यूलर किचन बनाने वाले कितने लोग हैं। 
✔ अब फिर से मार्केट में पता कीजिए MODULAR INDOOR GARDEN बनाने वाले कितने लोग हैं। 
✔ अपॉर्चुनिटी आपको समझ में आ जाएगी और आप SMART MODULAR INDOOR GARDEN का काम शुरू कर सकते हैं। 
✔ यह बिल्कुल मॉड्यूलर किचन जैसा है। 
✔ इसमें थोड़ी पूंजी और थोड़े क्रिएटिव आइडियाज की जरूरत होती है। 
✔ जो लोग अपने घर में मॉड्यूलर किचन बनवा रहे है। वही लोग अपने ड्राइंग रूम में मॉड्यूलर इनडोर गार्डन भी पसंद करेंगे। 

प्रॉफिट की चिंता मत कीजिए

कृपया इंटरनेट पर MODULAR INDOOR GARDEN सर्च कीजिए। इसके बाद थोड़ी रिसर्च भी कीजिए। किस तरह की चीजें कितनी कीमत पर और कहां मिल रही है। अब जब स्कोप समझ में आने लगा है तो फिर विजिट करने निकल जाइए। चीजों को फिजिकली देखिए और फाइनल कीजिए। भारत के बहुत सारे शहरों में मॉड्यूलर इनडोर गार्डन के लिए कोई भी उपलब्धता नहीं है। यदि आप ऐसे ही किसी शहर से हैं तो आपको सबसे ज्यादा मुनाफा होगा। प्रॉफिट की चिंता मत कीजिए। लोग जिंदगी में एक बार घर बनाते हैं और दिल खोलकर खर्च करते हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!