ADRM BHOPAL गौरव सिंह निर्दोष घोषित, रेप का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ FIR

Bhopal Samachar
रेलवे के ADRM (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) ने झूठे रेप केस में फंसाने वाली महिला के खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज कराया है। एडीआरएम ने गलत तथ्य पेश करके छवि धूमिल करने की शिकायत की है। अजाक पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि एडीआरएम को कोर्ट ने यह कहते हुए दोषमुक्त कर दिया कि उन्हें दुर्भावनापूर्ण फंसाया गया है।

गौरव सिंह को 1 साल संघर्ष करना पड़ा

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस भोपाल श्री नितिन बघेल ने बताया कि फरियादी श्री गौरव सिंह एडीआरएम के पद पर पदस्थ हैं। इनके खिलाफ एक महिला ने 2022 में गोविंदपुरा थाने में रेप केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट ने केस को खारिज कर दिया। इसके बाद गौरव सिंह ने महिला के खिलाफ अजाक थाने में छवि धूमिल करने व अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को इरादतन अपमानित करने की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने क्या शिकायत दर्ज कराई थी

बता दें कि 2022 में 26 साल की महिला ने पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल में ADRM (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) रहे गौरव सिंह के खिलाफ नर्मदापुरम में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जहां पर जीरो पर कायमी करके डायरी को गोविंदपुरा थाने भेजा गया था। महिला भी रेलवे में काम करती है। उसने पिपरिया थाने में हाथ की नस काट ली। पुलिस ने इलाज कराकर महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा। पुलिस ने बयान लिए तो महिला ने एडीआरएम पर पिता की जगह पर अनुकंपा नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि मार्च 2021 से ADRM पीड़िता के साथ शोषण कर रहा है। इस दौरान महिला की शादी हरदा में हो गई, लेकिन एडीआरएम उसे परेशान करता रहा।

एक शिकायत महिला और ADRM के खिलाफ हुई थी

इसी घटना से जुड़े एक मामले की शिकायत अन्य महिला के पति ने भी IG नर्मदापुरम और हरदा एसपी से की थी। जिसमें उसने महिला और ADRM पर करीब 25 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया था। पति का कहना था कि शादी के बाद भी महिला, ADRM के संपर्क में थी। वह घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर भोपाल आ गई थी। पति ने दोनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि षडयंत्रपूर्वक मेरी शादी उस लड़की से कराई गई। इसके बाद मुझे धोखा दे दिया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!