कौन सा फूल किस भगवान पर अर्पित और वर्जित होता है, यहां पढ़िए - Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar
भारतवर्ष के लोग दुनिया के किसी भी देश में रहते हो, पूजा के समय भगवान को पुष्प अवश्य अर्पित करते हैं। भगवान कोई भी हो लेकिन उनके श्रृंगार में फूलों का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि भगवान को उनका प्रिय पुष्प चढ़ाने से वह प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि किस भगवान को कौन सा पुष्प प्रिय है और कौन सा नहीं। आइए हम बताते हैं:-

किस भगवान की प्रतिमा पर कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए

1. भगवान श्री गणेश को दूर्वा प्रिय है और तुलसी वर्जित है। इसके अलावा सभी प्रकार के पुष्पों से श्री गणेश का श्रृंगार कर सकते हैं। 
2. भगवान शिव को धतूरा, आक, हरसिंगार, सफेद नाग केसरी, कनेर, कुश और सूखे कमलगट्टे प्रिय हैं। जबकि केवड़े का फूल वर्जित है। 
3. दुर्गा माता को लाल रंग का जायसोन एवं लाल गुलाब प्रिय है। सभी प्रकार के सुगंधित फूल चढ़ा सकते हैं। माता के श्रृंगार में लाल, पीले और सफेद फूलों का उपयोग किया जाता है। 
4. भगवान श्री हरि विष्णु को कमल, चमेली, जूही, मौलसिरी, अशोक, चंपा, केवड़ा, वैजयंती, कदंब, मालती एवं सभी प्रकार के पीले रंग के सुगंधित पुष्प अर्पित कर सकते हैं। भगवान शिव को चढ़ने वाले पुष्प श्री हरि विष्णु के लिए वर्जित है। 
5. माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प प्रिय है। कमल पुष्प की उपलब्धता ना होने पर पीला एवं लाल फूल चढ़ा सकते हैं। 
6. विद्या की देवी माता सरस्वती को सफेद अथवा पीले रंग के फूल पसंद है। 
7. काली माता को लाल रंग का गुड़हल का पुष्प अत्यंत प्रिय है। 108 गुड़हल के पुष्प की माला अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है। अनुपलब्ध होने पर अन्य कोई भी लाल रंग का सुगंधित पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
8. भगवान श्री कृष्ण को करवरी, चणक, कुमुद, पलाश, मालती और वनमाला के फूल अति प्रिय हैं। इन्हीं की माला और श्रृंगार उन्हें मोहित करता है। 
9. भगवान श्रीराम की पूजा में कनेर का पुष्प सर्वदा वर्जित है। शेष सभी प्रकार के पुष्प अर्पित किए जा सकते हैं।
भगवान शिव के अंशावतार श्री राम भक्त हनुमान को लाल गुलाब की माला प्रिय है। लाल गेंदे का फूल भी चढ़ा सकते हैं। 
10. सूर्य देव को कनेर, चंपा, पलाश, कमल, अशोक, आक और कुटज के पुष्प अर्पित किए जाते हैं। 
11. शनिदेव को नीले रंग का लाजवंती पुष्प प्रिय है। अनुपलब्ध होने पर नीले रंग का कोई भी पुष्प चढ़ा सकते हैं।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!