GK Today- छिपकली रुक-रुक कर क्यों दौड़ती है, पढ़िए छिपकली के बारे में रोचक तथ्य

Bhopal Samachar

Amazing facts in Hindi about lizard 

आपने भी देखा होगा परंतु शायद कभी नोट नहीं किया होगा। छिपकली तेजी से तो दौड़ती है परंतु लगातार नहीं दौड़ती। वह है रुक-रुक कर दौड़ लगाती है। सवाल यह है कि वह ऐसा क्यों करती है। आइए पढ़ते हैं हर घर में पाई जाने वाली छिपकली के बारे में कुछ रोचक जानकारियां। 

छिपकली शिकार का पीछा क्यों नहीं करती

भारतीय शास्त्रों में छिपकली को माता लक्ष्मी का प्रतीक स्वरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में छिपकली होती है वहां धन का लाभ होता है। आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि छिपकली तेजी से दौड़ती है परंतु लगातार नहीं दौड़ती। वह रुक रुक कर दौड़ लगाती है। इसका एकमात्र कारण यह है कि छिपकली या तो दौड़ सकती है या फिर सांस ले सकती है। दौड़ते समय सांस लेने के लिए उसे रुकना पड़ता है। यही कारण है कि छिपकली झपट्टा मारकर शिकार करती है और यदि शिकार छूट कर भाग जाता है तो फिर उसका पीछा नहीं करती। 

Interesting facts in Hindi about lizard

  • जब दो छिपकली दूसरे का पीछा कर रही होती है तो असल में आनंद में होते हैं, लड़ाई नहीं कर रहे होते। 
  • मान्यता है कि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो गुड न्यूज़ मिलती है। 
  • छिपकली का जमीन पर चलना शुभ माना जाता है जबकि जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। 
  • अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर हिस्से में छिपकली पाई जाती है। 
  • सबसे बड़ी छिपकली (Komodo dragon) 12 फीट की और इसका वजन 160 किलो हो सकता है। 
  • छिपकली की उम्र 1 साल से लेकर 30 साल तक होती है। 
  • Komodo dragon नाम की छिपकली इंडोनेशिया के जंगल में पाई जाती है। 
  • ज्यादातर छिपकली कीड़े-मकोड़े, मक्खी, झींगुर और टिंडे खाते हैं। इस प्रकार इंसानों की रक्षा करते हैं। 
  • छिपकली बार-बार जीभ निकालकर सूंघने क्या काम करती है। 
  • छिपकली की ज्यादातर प्रजातियां गूंगी होती है। 
  • खतरे की स्थिति में छिपकली अपनी पूंछ शरीर से अलग कर देती है। 
  • दुनियाभर में छिपकली की 5600 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। 
  • छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है। 
  • छिपकली इसलिए डरावनी दिखती है क्योंकि उसकी आंखों पर पलकें नहीं होती। 
  • छिपकलियाँ लगभग 200 मिलियन वर्षों से पृथ्वी पर हैं। 
यहां क्लिक करके पढ़िए- छिपकली की पूँछ कटने के बाद दोबारा कैसे आ जाती है, इंसान का हाथ कटने के बाद क्यों नहीं आता।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!