INDORE NEWS- राजस्व विभाग के क्लर्क की जहर से मौत, सुसाइड की आशंका

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश में इंदौर नगर निगम के एक कर्मचारी की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में शनिवार शाम को काम से वापस आया और घर पर सो गया। शनिवार देर रात में पिता ने उसे उठाया तो जवाब नहीं दिया। इसके बाद पिता उसे लेकर रात में ही अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

पुलिस के मुताबिक दिनेश (35) पुत्र रामबरन सिंह पाल निवासी सिद्धि विनायक कॉलोनी एबी रोड ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह नगर निगम में राजस्व विभाग के (राजस्व वसूली सहायक) के पद पर काम करता था। वह शनिवार को घर पर नहीं थे। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। परंतु पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पिता ने बताया कि दिनेश की पत्नी अनिता के साथ बन नहीं रही थी। वह 15 दिन पहले ही उसे ग्वालियर ससुराल छोड़कर आया था। इसके बाद लगातार वह मोबाइल पर बात कर रहा था। उनके बीच कहासुनी भी हो रही थी। पिता के मुताबिक दिनेश की शादी को 5 साल हो गए थे। माना जा रहा है कि पारिवारिक क्लेश के चलते हुए दिनेश ने ऐसा कदम उठाया होगा

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!