MP NEWS- मंडला में आंधी तूफान, दो केंद्रीय मंत्री सहित कई VVIP ने मंच के नीचे दुबककर जान बचाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश का मौसम इस साल सेंसेक्स की तरह कभी ऊपर कभी नीचे हो रहा है। जबलपुर एवं आसपास के इलाकों में अचानक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि शुरू हो गई। दमोह में एक महिला की मृत्यु हो गई। सागर में जनजीवन प्रभावित हुआ। मंडला में आदि उत्सव में शामिल होने आए दो केंद्रीय मंत्रियों सहित कई VVIP ने मंच के नीचे दुबककर जान बचाई। 

MP NEWS- रामनगर आदि उत्सव का टेंट उड़ गया, भगदड़ मची

मंडला में आंधी-बारिश से अफरातफरी की स्थिति बनी। जिले के रामनगर में आदि उत्सव कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावड़कर, केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और जनजातीय कार्य राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू समेत कई वीआईपी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही तेज आंधी चली और बारिश होने लगी। इससे टेंट उड़ गया। कार्यक्रम स्थल पर पानी जमा हो गया। हालात ऐसे बने कि दोनों केंद्रीय मंत्री समेत वीआईपी मेहमानों को मंच के नीचे शरण लेनी पड़ी। जनता कुर्सियों को सिर पर रखकर भीगने से बचती नजर आई।

MP NEWS- दमोह में आंधी से 1 मौत, जबलपुर एवं सागर में जनजीवन अस्त व्यस्त

अचानक आई आंधी और तूफान ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। दमोह के पिपरिया दिगंबर गांव में आंधी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी 55 वर्षीय महिला संतोष रानी के ऊपर उसी पेड़ की एक डाल टूट कर गिर गई। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जबलपुर एवं सागर में तेज आंधी एवं बारिश के कारण जनजीवन अस्त हो गया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!