MP NEWS- मध्यप्रदेश में कांग्रेसियों को भरोसा नहीं है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, आंकड़े बोल रहे हैं

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Chunav politics news

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति के विषय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता श्री राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इसे लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल के आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी राहुल गांधी के बयान पर विश्वास नहीं है। 

राहुल गांधी के बयान में कितना वजन है, नापिए

यह आंकड़ा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिशल टि्वटर हैंडल @INCMP का है जो श्री राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट होने (2:27 PM · May 29, 2023) के ठीक 12 घंटे बाद (2:30 PM · May 29, 2023) दर्ज किया गया। सबसे पहले आंकड़ों को समझते हैं:- 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 11 लाख से अधिक। 
12 घंटे में राहुल गांधी के बयान को 27200 लोगों ने सुना= 2.48% 
12 घंटे में राहुल गांधी के बयान को 1922 लोगों ने लाइक किया (27200 में से 1922)= 7.06% 

आंकड़ों की समीक्षा और निष्कर्ष

✔ इंटरनेट पर 11 लाख यूजर्स में से 2.48% CTR सामान्य है। कोई भी वीडियो डाल दीजिए, इतने व्यूज तो मिल ही जाते हैं, लेकिन यहां CTR इससे बहुत ज्यादा होना चाहिए था क्योंकि यह टि्वटर हैंडल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का है और यहां पर 90% फॉलोअर्स वही हैं जो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते हुए देखना चाहते हैं। 
✔ 27200 लोगों में से मात्र 1922 लोगों (7.06%) का लाइक करना निराशाजनक है। कम से कम कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के बयान पर समर्थन मिलना चाहिए था। इसका एक अर्थ यह भी हुआ कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों में से मात्र 7% लोगों को श्री राहुल गांधी के बयान पर विश्वास है और 93% लोगों को अब तक भरोसा नहीं है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
✔ इसी ट्विटर हैंडल पर मात्र 4 घंटे पहले (10:19 PM · May 29, 2023) एक और वीडियो अपलोड हुआ जिसे रात्रि काल के 4 घंटों में 14.5K व्यूज मिल गए। यानी ऐसा नहीं है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल पर यूजर्स एक्टिव नहीं है। 

एक और खास बात 

श्री राहुल गांधी ने पत्रकारों के सामने आकर मध्यप्रदेश में कर्नाटक से बड़ी जीत और 150 सीट जीतने का दावा जरूर किया परंतु उन्होंने यह दावा अपने टि्वटर हैंडल @RahulGandhi पर नहीं किया। यदि करते तो पूरे भारत को पता चलता और देशभर में पॉलिटिकल स्कोरकार्ड बनाने वालों द्वारा रिकॉर्ड में लिया जाता है। सवाल तो बनता है कि, श्री राहुल गांधी ने यह बयान सिर्फ मध्यप्रदेश में प्रसारित होने के लिए क्यों दिया। क्या श्री राहुल गांधी को खुद भी कॉन्फिडेंस नहीं है। 

हम श्री राहुल गांधी का बयान इस न्यूज़ में Embed कर रहे हैं ताकि यदि भविष्य में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को श्री राहुल गांधी के बयान पर विश्वास हो तो बढ़ते हुए आंकड़े सबको दिखाई दें।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!