दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष को दुत्कार कर भगाया, कैंप में सन्नाटा - MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Chunav politics news

भारत में अल्पसंख्यक समाज के चर्चित संरक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष को भरे मंच से दुत्कार कर भगा दिया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो भी वायरल किया गया। इस घटनाक्रम के बाद अल्पसंख्यक कैंप में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

घटना का विवरण
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी के नंबर दो कि नेता श्री दिग्विजय सिंह एक ऑडिटोरियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष श्री अबरार खान पार्षद, मंच पर आ गए। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे पदाधिकारी उन्हें कुछ समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक पर मौजूद श्री दिग्विजय सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने पहले परिचय पूछा और फिर माइक से आदेश दिया कि सामने आकर बैठो। यह घटनाक्रम श्री अबरार खान के लिए अपमानजनक हो गया। वह कार्यक्रम से जाने लगे। श्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। 

अल्पसंख्यक कैंप में सन्नाटा

इस घटना में यदि मंच पर मौजूद नेता कोई और होता है तो अल्पसंख्यक राजनेताओं के लिए बड़ा मुद्दा मिल जाता है परंतु पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के होने के कारण अल्पसंख्यक कैंप में सन्नाटा छाया हुआ है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि, उन्हें अगला कदम क्या उठाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी और श्री दिग्विजय सिंह के संरक्षण के कारण कांग्रेस के साथ थे। अब उनके सामने कोई विकल्प भी नहीं है। 

इस सीरियल का अगला एपिसोड शुक्रवार को लिखा जाएगा

सूत्रों का कहना है कि, किस्सा खत्म नहीं हुआ है बल्कि शुरू हो गया है। इस सीरियल का अगला एपिसोड शुक्रवार को लिखा जाएगा। श्री अबरार खान को मंच से नीचे व्यवस्था के तहत उतारा ही जा रहा था परंतु श्री दिग्विजय सिंह का हस्तक्षेप करना और फिर भरे मंच से इस प्रकार गुस्सा दिखाना, मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक नेताओं को भीतर तक हिलाने वाली घटना है। शुक्रवार का सवाल सिर्फ एक ही है, सरकार बनने के बाद क्या होगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!