MP NEWS- भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलेगा या नहीं, दिल्ली से लौटे कैलाश विजयवर्गीय ने बताया

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh politics news 

पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई में काफी उथल-पुथल मची हुई है। कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदल जाएगा। दिल्ली से लौटने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगा या नहीं। 

अचानक शुरू हुई थी हाई प्रोफाइल एक्टिविटी

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया था। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था। इन सारी प्रक्रियाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, भोपाल आए एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े वर्ग द्वारा यह माना जा रहा था कि, जल्द ही भाजपा में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है। 

दिल्ली से लौटे कैलाश विजयवर्गीय बयान पढ़िए

दिल्ली से लौट के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, भाजपा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। मुझे तो मीडिया से ज्ञात होता है कि पार्टी में घमासान मचा हुआ है। न जाने कब बगावत हो जाए। किंतु सच्चाई यह है कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। हमारा कार्यकर्ता अनुशासित है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!