MP NEWS- सभी स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य लगाने रिमाइंडर जारी, मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government schools game period order

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक सभी कक्षाओं में खेल का पीरियड लगाने की घोषणा की थी। इसी के परिपालन में राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा रिमाइंडर जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश के सभी DEO-DPC के नाम राज्य शिक्षा केंद्र का आदेश

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में खेल का पीरियड लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 23 मार्च 2023 को निर्देश जारी किए गए थे। इसी के परिपालन में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर आदेशित किया गया है कि वह सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य रूप से खेल का पीरियड सुनिश्चित करें एवं स्कूल की समय सारणी एवं भवन और कक्षाओं में इसकी जानकारी प्रदर्शित की जाए। 

अब हर स्कूल में खेलेगा मध्य प्रदेश

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया की मेजबानी की। पिछले साल भर में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं जीती। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों की सफलता से उत्साहित होकर सरकारी नौकरी एवं अन्य में खेल कोटा की फिर से घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में उन्होंने निर्देशित किया था कि सभी स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य होना चाहिए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!