MP SET 2022 की तारीख बदली, 2 सब्जेक्ट ड्रॉप, 3 सब्जेक्ट जोड़े - PSC NEWS TODAY

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission indore, state Eligibility Test 2022 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की तारीख में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा दो विषयों में परीक्षा का आयोजन नहीं होगा जबकि 3 नवीन विषय जोड़े गए हैं। 

MP PSC SET 2022 NEW DATE- मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की नई तारीख

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2148 में बताया गया है कि, दिनांक 8 जनवरी 2023 को एमपी सेट के 23 विषयों की परीक्षा तिथि 4 जून 2023 घोषित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस तिथि में परिवर्तन किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की नवीन तारीख 27 अगस्त 2023 घोषित की जाती है। 

MPSET-2022 नवीन विषय

एमपी पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2149 में बताया गया है कि, म्यूजिक यानी संगीत, इलेक्ट्रॉनिक साइंस और मैथमेटिकल यानी गणितीय विज्ञान, उपरोक्त 3 नवीन स्नातकोत्तर विषयों को जोड़ा गया है। उपरोक्त तीनों विषयों की अभ्यर्थी दिनांक 19 मई से 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 20 मई से 6 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। 

MP SET 2022 दो सब्जेक्ट ड्रॉप 

लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2150 में बताया गया है कि, अरबी एवं पर्शियन सब्जेक्ट में एक भी उम्मीदवार द्वारा आवेदन नहीं किया गया इसलिए उपरोक्त दोनों विषय में परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!