VAT SAVITRI 2023- बड़ अमावस्या व्रत के लिए पूजा के नियम, पढ़िए

NEWS ROOM

VAT SAVITRI KI PUJA कैसे करें, पढ़िए नियम

बड़ अमावस्या अर्थात कि वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखने से पति पत्नी के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है और दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है। इस वर्ष यह पर्व 19 मई 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। 

बड़ अमावस्या, वट सावित्री व्रत नियम-Vat Savitri Vrat 2023 Niyam

शास्त्रों में बताया गया है कि वट सावित्री व्रत के दिन जिन महिलाओं की नई-नई शादी हुई है, उन्हें कुछ विशेष नियम और पूजा सामग्री का ध्यान रखना चाहिए। पहली बार वट सावित्री व्रत रखते समय उन्हें अपनी पूजा सामग्री में- कलावा, अक्षत, सिंदूर, श्रृंगार, बांस से बना पंखा, धूप-दीप, फल-फूल, सुपारी, बताशे, रोली, नारियल, दूर्वा, पान, सुपारी और कुछ पैसे की जरूर रखना चाहिए।

बड़ अमावस्या, वट सावित्री की पूजा विधि- Vat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi

वट सावित्री व्रत के दिन जिन महिलाओं की नई शादी हुई है, उन्हें जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इसके बाद उन्हें दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार करना चाहिए।

वट वृक्ष की पूजा के समय सबसे पहले पेड़ के जड़ में जल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं। फिर वृक्ष को रोली, सिंदूर, पान, सुपारी, अक्षत, फल, फूल इत्यादि अर्पित करें।

इसके बाद वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें और परिक्रमा के दौरान वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधे। ऐसा करने के बाद बरगद के पेड़ की छांव में वट सावित्री व्रत की कथा का श्रवण या पाठ करें।

वट सावित्री व्रत पूजा के बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को अनाज, कपड़ा और धन दान करें। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि वट सावित्री व्रत का पारण भीगे हुए चने खाकर करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति हो

2023 में वट सावित्री पूजा कब है?
वट सावित्री का व्रत कब मनाया जाता है?
वट वृक्ष की पूजा क्यों की जाती है?
वट सावित्री व्रत की पूजा कैसे की जाती है?
When is Vat Savitri Puja in 2023?
When is the fast of Vat Savitri celebrated?
Why is the banyan tree worshipped?
How is Vat Savitri Vrat worshipped?

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!