जापान में अनोखे कानून के कारण 1 करोड़ मकान खाली, कोई नहीं खरीदता- Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar

Amazing facts in Hindi about real estate 

पूरी दुनिया में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जापान के टोक्यो जैसे शहर में भी प्रॉपर्टी काफी महंगी है लेकिन बाकी बचे जापान में पुरानी प्रॉपर्टी के दाम जीरो हो गए हैं। लगभग एक करोड़ मकान खाली पड़े हुए हैं। कोई भी जापानी उन्हें खरीदने के लिए तैयार नहीं है। यहां तक कि लोग फ्री में रहने के लिए भी तैयार नहीं है और यह सब कुछ हो रहा है जापान में 2 अनोखे कानूनों के कारण। 

सरकार की योजना सरकार के लिए सिरदर्द

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान ने तेजी से तरक्की करना शुरू किया। अपने नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने योजना बनाई कि लोगों को शहरों की तरफ आकर्षित करना चाहिए। इसलिए सरकार ने एक कानून बनाया कि, जो भी व्यक्ति शहरी क्षेत्रों में नया मकान लेगा उसे टैक्स में छूट दी जाएगी। भवन निर्माण सामग्री में भी टैक्स की छूट दी जाती है। इसके कारण नए मकान सस्ते पड़ते हैं। इस कानून का असर दिखाई दिया और जापान के ज्यादातर लोग शहरों में आकर बसने लगे और गांव में बने हुए मकान खाली छोड़ दिए।

लोग अब अकेले रहना पसंद कर रहे हैं

दूसरी तरफ जापान की सरकार ने सोचा कि यदि जनसंख्या पर नियंत्रण कर लिया जाए तो लोगों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इसके लिए भी सरकार ने योजनाएं चलाई। लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए बच्चे पैदा करना बंद कर दिया। आज जापान की आबादी करीब 13 करोड़ है जो अगले 30 सालों में घटकर मात्र 8 करोड रह जाएगी। आबादी घट रही है इसलिए मकानों की जरूरत भी कम होती जा रही है। जापान के ज्यादातर घरों में अब केवल एक या दो लोग रहते हैं। जापान के घरों का साइज भी कम हो गया है। 

एक तरफ सरकार नए मकानों में टैक्स की छूट दे रही है। दूसरी तरफ पुराने मकानों से टैक्स नहीं लेती। इन दोनों कानूनों के कारण पूरे जापान का शहरीकरण हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाली खंडहर मकान पड़े हुए हैं।

जापान का एक पुराना कानून है जिसमें खाली पड़े हुए प्लॉट पर टैक्स लगाया जाता है लेकिन यदि आप मकान बना लेते हैं तो टैक्स में छूट मिल जाती है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए मकानों को लोगों ने वैसा ही छोड़ दिया। जापान में गांव के गांव खाली हो गए। गांव में रहने वाले वृद्ध लोगों की जब मृत्यु हो जाती है तो उनका मकान खाली रह जाता है क्योंकि उनकी संताने अब शहरों में आकर बस गई हैं। यही कारण है कि जापान के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमत जीरो हो गई है।

जापान की सरकार ने अब एक नई योजना बनाई है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति शहरी क्षेत्र को छोड़कर गांव में रहने चला जाता है तो उसे 10 जापानी मुद्रा दी जाएगी। शर्त यह है कि शहरी क्षेत्र में उसकी कोई प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!