मध्यप्रदेश में कांग्रेस के उत्तराधिकारी बीमार, अस्पताल में भर्ती, 2 दिन से लगातार धूप में थे - MP NEWS

Bhopal Samachar
लगातार दो दिन तक धूप और गर्म हवाओं से लड़ रहे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के उत्तराधिकारी श्री नकुल नाथ बीमार हो गए। उन्हें छिंदवाड़ा में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह सब कुछ उस समय हुआ जब उन्हें प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जाना था। 

रोड शो ने बीमार कर दिया

खबर आई है कि चिंता की कोई बात नहीं है। श्री नकुल नाथ पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 1 घंटे बाद ही डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें लू लग गई थी। सांसद नकुलनाथ पिछले दो दिनों से लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दौरे कर रहे थे। रविवार को भी उन्होंने हर्रई में रोड शो किया। रात के समय जब वह श्री कमलनाथ के साथ डॉ रत्नेश बग्गा के कार्यक्रम में थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आए और आनंद अस्पताल में भर्ती किया गया। 

जबलपुर में कमलनाथ और नकुल नाथ

कांग्रेस हाईकमान प्रियंका गांधी जबलपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर रही हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और देश भर की मीडिया जबलपुर में है। इस अभियान को लेकर जबलपुर शहर में जो होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं, उनमें प्रियंका गांधी के साथ मध्यप्रदेश के सिर्फ दो नेताओं के फोटो हैं, कमलनाथ और नकुल नाथ। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!