ट्रांसफर कैसा भी हो, मंत्री को 2 लाख रुपये देना पड़ते हैं, डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा ने कहा - MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh politics news

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल पर गंभीर आरोप लगा है। रतलाम में पदस्थ उनके डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर श्री डीके जैन का एक वीडियो वायरल हुआ है। पत्रकारों के सामने अपना पक्ष रखते हुए श्री जैन ने कहा कि हमारे विभाग में किसी भी प्रकार का ट्रांसफर हो मंत्री को ₹2 लाख देने पड़ते हैं। दरअसल, उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कर्मचारी को प्रताड़ित करने के लिए ट्रांसफर करवा दिया है। श्री जैन कहना चाहते थे कि मैंने कोई ट्रांसफर नहीं करवाया। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच बहस

मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रभारी उप संचालक पशु चिकित्सा श्री डीके जैन के लिए शुक्रवार का दिन भारी तनाव भरा था। इस 1 दिन में ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसके कारण उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है। करीब आधे घंटे तक आरोप-प्रत्यारोप के बीच जब उन्होंने अपने बचाव में बोलना शुरू किया तब तक वह स्वयं पर से नियंत्रण खो चुके थे। उन्होंने तेज आवाज में बात की। इस दौरान उनकी भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा से तीखी बहस हुई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष की भाषा की भी निंदा हो सकती थी परंतु उन्होंने तत्काल यू-टर्न लिया और बात को संभालने की कोशिश की। 

पत्रकारों के सामने पक्ष रखने आए थे

श्री डीके जैन बाद में पत्रकारों के सामने अपना पक्ष रखने के लिए आए थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कर्मचारी को प्रसारित करने के लिए उसका ट्रांसफर करवा दिया। वह सिर्फ इतना कहना चाहते थे कि मैंने किसी का ट्रांसफर नहीं करवाया। गुस्से के कारण उनके मुंह से वह सच निकल गया जिसे पूरे विभाग ने छुपा रखा था। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर कैसा भी हो 2 लाख रुपए लगते हैं। ट्रांसफर स्वयं के व्यापार या प्रशासनिक व्यय पर, खर्चा तो सबका होता है। थोड़ी देर बाद श्री जैन को समझ में आया कि वह राज की बात पब्लिक कर गए, लेकिन तब पत्रकारों के कैमरे सब कुछ रिकॉर्ड कर चुके थे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!