मध्यप्रदेश में 6 महिला जजों की सेवाएं समाप्त - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग ने मध्यप्रदेश में नवनियुक्त है महिला जजों की सेवाएं समाप्त कर दी। सभी महिला जज परिविक्षाधीन थी। बताया गया है कि परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक नहीं कर पाने के कारण यह कार्रवाई हुई है। 

इन महिला जजों की सेवाएं समाप्त की गई 

- सुश्री सरिता चौधरी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश उमरिया। 
- सुश्री रचना अतुलकर जोशी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश त्योंथर रीवा। 
- सुश्री प्रिया शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश डॉ अंबेडकर नगर इंदौर। 
- सुश्री सोनाक्षी जोशी पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश मुरैना। 
- सुश्री आदित्य कुमार शर्मा पंचम व्यवहार न्यायाधीश टीकमगढ़। 
- सुश्री ज्योति बरखड़े व्यवहार न्यायाधीश टिमरनी हरदा। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की अनुशंसा एवं अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के बाद सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। मध्यप्रदेश में शायद पहली बार है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला जजों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। संख्या अधिक होने के कारण यह मामला चर्चा का केंद्र भी बन गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!