BHOPAL में 17 जुलाई को लगेगा कर्मचारी नेताओं का जमावड़ा - MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government employees news

जबलपुर। भोपाल में 17 जुलाई को नर्बदीय भवन तुलसी नगर में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल समस्त प्रदेश अध्यक्ष संभागीय एवं जिला अध्यक्षों की बैठका में मांगो के सबध में मंत्रणा होना है, जबलपुर से जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, स्वास्थ कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संजय गुजराल को आमंत्रित किया गया है। 

कर्मचारी हित में संघर्ष करने पर नीति निर्धारित होगी

भोपाल में मोर्चा संयोजक एस बी सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, एम पी,द्विवेदी, महामंत्री, एस एस रजक, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ समस्त अध्यक्षों की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारी के हितों में संघर्ष करने पर नीति निर्धारित होगी, आज रमेश चंद्र शर्मा समिति की अनुशंसाओं के पश्चात भी लिपिकों की वेतन विसंगति को  सुधारा नहीं जा रहा है, सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता नहीं दिया जा रहा, करीबन 20 पूर्व मिलने वाला आवास भत्ता ही दिया जा रहा है। पुरानी पेंसन लागू करवाने, जो महंगाई भत्ता विलम्ब से दिया गया उस अवधि का एरियर्स दिए जाने, भृत्य का पद नाम परिर्वतित करने, 

कार्यभारित कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार समस्त कर्मचारियों को लीव इन कैसमेन्ट का लाभ दिये जाने, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना लागू करवाने, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड की सुविधा कर्मचारी को भी दी जाने, अनुकम्पा नियुक्ति भर्ती की शर्तों को समाप्त करवाने। स्वास्थय विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए सामूहिक रूप से रणनीति बनाने जमावड़ा लगेगा। शासन के सामने अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों का पिटरा रखा जायेगा। 

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, स्वास्थ कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संजय गुजराल को बैठक में शामिल आमंत्रित किया गया है  जबलपुर से बैठक में शामिल होने भोपाल रवाना होगे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!