BHOPAL NEWS- बीकॉम की छात्रा 1 साल तक बलात्कार करवाती रही, ट्रांसपोर्टर की धमकी से डर गई थी

Bhopal Samachar
बीकॉम की 19 वर्षीय छात्रा ने 48 वर्षीय व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। दोनों के बीच में दोस्ती थी परंतु मार्च 2022 में दोस्त ने धमकी देकर रेप किया और फिर 1 साल तक धमकियां देकर बलात्कार करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

BHOPAL TODAY- दोस्ती के 2 महीने बाद ही रेप हो गया था

मिसरोद थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की की उम्र 19 साल है। वह एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात 48 साल के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत कुकरेजा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। मात्र 2 महीने में यह दोस्ती अपनी मर्यादा लांग गई। मार्च 2022 में शिव आंगन कॉलोनी स्थित एक घर में दोनों की बीच फिजिकल रिलेशन बने। लड़की ने पुलिस को बताया है कि, उसके 48 वर्षीय ट्रांसपोर्टर मित्र ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे फिजिकल रिलेशन बना लिए थे। 

लड़की ने कहा - 1 साल तक प्रताड़ना सही, लेकिन अब नहीं

इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। लड़की ने बताया कि उसका 48 वर्षीय बॉयफ्रेंड उसे प्रताड़ित कर रहा था। जब उसकी सहनशक्ति जवाब दे गई तब उसने पुलिस के पास आकर सारी कहानी बताई। पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत कुकरेजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट इससे पहले दो शादियां कर चुका है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!