BHOPAL NEWS- राधारमण कॉलेज के स्टूडेंट पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राधारमण कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय स्टूडेंट पर 3 अज्ञात लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। स्टूडेंट्स की संख्या भी तीन थी। इनमें से 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्टूडेंट्स ने अड़ीबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है परंतु पुलिस का मानना है कि यह कॉलेज की रंजिश का मामला भी हो सकता है। 

FIR के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण

भोपाल की कमला नगर थाना पुलिस ने बताया कि, अमन ठाकरे उम्र 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह राधारमण कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। नेहरू नगर में किराए पर रहता है। घटना दिनांक 12 जून को वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में हर्षवर्धन नगर गया था। रात 1:15 बजे वापस लौट रहा था। उसके साथ उसके दोस्त देवेंद्र एवं अनुज भी थे। राहुल नगर मल्टी के पास मेन रोड पर 3 अज्ञात युवक मिले। उन्होंने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। 

पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बिंदु 

पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि, यह अड़ीबाजी का मामला नहीं लगता क्योंकि यदि अड़ीबाजी का मामला होता तो इनसे पहले भी बदमाशों द्वारा किसी और को अपना शिकार बनाया गया होता। राहुल नगर मल्टी के पास बदमाशों की कोई सूचना पहले नहीं थी। यह जरूर हो सकता है कि कॉलेज में अथवा कॉलेज के बाहर कोई लड़ाई हुई हो और उसका बदला लेने के लिए घात लगाकर तीनों छात्रों पर हमला किया गया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!