ऋण और उधार में क्या अंतर है, एक उद्देश्य के लिए दो शब्द क्यों है, पढ़िए- Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar
भारतवर्ष के कई क्षेत्रों में ऋण और उधार शब्द का उपयोग किया जाता है। ज्यादातर लोग इन दोनों शब्दों को एक दूसरे के पर्यायवाची के रूप में उपयोग करते हैं लेकिन प्रश्न यह है कि एक ही उद्देश्य के लिए 2 शब्दों का सृजन क्यों किया गया। क्या सचमुच दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची हैं या फिर दोनों के बीच में कोई बेसिक डिफरेंस भी है। आइए समझने की कोशिश करते हैं:- 

ऋण क्या है, इसमें किस प्रकार का व्यवहार होता है 

ऋण एक व्यापारिक व्यवहार का शब्द है। इसकी उत्पत्ति संस्कृत से हुई है। ऋण के तहत वित्तीय व्यवहार किया जाता है। जब एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से, कुछ विशेष शर्तों के अधीन धन प्राप्त करता है और इसमें एक शर्त अनिवार्य होती है कि वह प्राप्त किए गए धन के बदले धन वापस करेगा। तब ऐसे व्यवहार को ऋण कहा जाता है। सरल हिंदी में समझाएं तो जब ब्याज अदा करने की शर्त पर अथवा किसी अन्य प्रकार का लाभ संलग्न करने की शर्त पर मुद्रा ली जाए और उसे शर्तों के अधीन निर्धारित समय पर वापस करने का संकल्प हो। तब ऐसे व्यवहार को ऋण कहा जाता है। यानी यदि मुद्रा के व्यवहार में ब्याज अथवा अन्य किसी भी प्रकार का लाभ शामिल नहीं है तो फिर उसे ऋण नहीं कहा जाएगा। 

उधार शब्द से क्या तात्पर्य है, उधार शब्द का अर्थ क्या है

उधार शब्द मूल रूप से उदार शब्द से जन्मा है। यह व्यापारिक व्यवहार का शब्द नहीं है। इसमें वस्तु का विनिमय भी हो सकता है। यानी आप एक दुकानदार से कुछ सामान लेंगे और कुछ समय बाद उसका मूल्य बिना ब्याज की चुकाएंगे। तब इसे उधार कहा जाएगा क्योंकि इसमें दुकानदार की उदारता शामिल है। एक अन्य उदाहरण में यदि आपका मित्र आपसे कोई वस्तु कुछ समय उपयोग के लिए ले जाता है और उसका किराया अथवा अन्य कोई लाभ अदा किए बिना वापस करता है तब इस प्रकार के व्यवहार को उधार देना कहा जाएगा क्योंकि इसमें आपकी उदारता शामिल है। 

कुल मिलाकर जहां किसी व्यवहार में उदारता शामिल है वहां उधार शब्द का उपयोग किया जाता है जबकि ऋण शब्द का उपयोग केवल वित्तीय व्यवहार में किया जाता है। ऋण शब्द का अंग्रेजी LOAN होता है जबकि उधार शब्द को अंग्रेजी में BOROOW कहते हैं। दोनों शब्द किसी भी स्थिति में एक दूसरे के पर्यायवाची नहीं है। बल्कि दोनों का अस्तित्व बिल्कुल अलग है और दोनों के बीच व्यापार और उदारता का बड़ा अंतर है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!