जय और विजय शब्दों में क्या अंतर है, बहुत कम लोग जानते हैं, यहां पढ़िए - Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar

Amazing facts about Hindi language

यदि ट्रांसलेटर का उपयोग करेंगे तो जय और विजय दोनों शब्दों को अंग्रेजी में Victory बताया गया है। सवाल यह है कि यदि दोनों शब्दों का अर्थ एक है तो फिर इसके लिए हिंदी भाषा में दो शब्द क्यों है या फिर इन दोनों शब्दों में कोई अंतर है। आइए, पता लगाते हैं:- 

जय शब्द की उत्पत्ति एवं अर्थ 

एक शब्द की उत्पत्ति देव भाषा संस्कृत से हुई है। भारत में लोकप्रिय कुछ कथाओं में जै शब्द का उपयोग भी किया गया है। हिंदी भाषा में जय शब्द के कई अर्थ निकाले जाते हैं। किसी की प्रशंसा करने में, राजनीति के नारों में और अपने इष्ट देवता के लिए जय शब्द का उपयोग किया जाता है। उपयोग कहीं भी होता हूं परंतु जय शब्द का तात्पर्य एक जैसा होता है। जो व्यक्ति जिस व्यक्ति के लिए जय घोष कर रहा होता है वह इसके माध्यम से यह उद्घोषणा करता है कि, मेरी पूरी निष्ठा और विश्वास आप के प्रति समर्पित है। जयघोष के माध्यम से, यह प्रार्थना भी की जाती है कि आप की लोकप्रियता सदैव बढ़ती रहे। आप के प्रति आस्था और आप के प्रति विश्वास लोगों में बढ़ता रहे। आपकी जय हो। कुल मिलाकर लोगों के हृदय में स्थान पाने वाले व्यक्ति को जय प्राप्त होती है। दिलों को जीतने वाले को जय प्राप्त होती है। 

विजय शब्द की उत्पत्ति एवं अर्थ 

विजय शब्द की उत्पत्ति भी देव भाषा संस्कृत से हुई है। विजय शब्द जय में वि उपसर्ग ( वि+जय ) लगाकर बना है। इसका अर्थ होता है किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना। प्राचीन भारत में युद्ध में जीतने वाले को विजय घोषित किया जाता था। उस जमाने में युद्ध एक प्रतियोगिता के रूप में लिए जाते थे। इसीलिए युद्ध हमेशा ऐसे स्थानों पर हुआ करते थे, जहां से आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। आज भी प्रतियोगिताओं में विजेता घोषित किए जाते हैं। काल कोई भी हो परंतु एक बात स्पष्ट है कि एक प्रतिस्पर्धा होती है। दो व्यक्ति या दो पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध प्रदर्शन करते हैं और अंत में एक व्यक्ति विजय प्राप्त करता है। 

जय और विजय में अंतर सरल हिंदी में

यदि सबसे कम शब्दों में कहने की आवश्यकता है तो इतना कहा जा सकता है कि जय और विजय में सबसे महत्वपूर्ण एक अंतर है। दिलों को जीतने वाली की जय होती है। शत्रु को जीतने वाले की विजय होती है। इस प्रकार दोनों शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची नहीं बल्कि बिल्कुल भिन्न है। दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। जय को अंग्रेजी भाषा में Hail कहा जाना चाहिए जबकि विजय के लिए अंग्रेजी भाषा का Victory शब्द बिल्कुल उपयुक्त है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!