Business Ideas in Hindi - ना मशीन ना दुकान, सप्ताह में 2 दिन काम करके 1 लाख महीना

Bhopal Samachar

New small best business ideas in Hindi

यह एक ऐसा लो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट स्मॉल बिजनेस आइडिया है। जिसमें ना तो कोई मशीन लगानी है और ना ही कोई दुकान खोलनी है। सप्ताह में सिर्फ 2 दिन काम करना है और ₹25000 प्रति सप्ताह है यानी ₹100000 महीने का आसानी से कमाया जा सकता है। इस प्रिंस की सफलता के लिए बहुत जरूरी है कि हर परिस्थिति में आप मुस्कुराते रहें। 

NEW STARTUP IDEAS

भारत के शहरों में घनी आबादी होती है। लाखों लोग रहते हैं। हर शहर के बाद थोड़ा जंगल भी होता है। शहर से बाहर आते जाते समय उस जंगल को सभी देखते हैं परंतु जंगल के अंदर जाकर बहुत कम लोग देख पाते हैं। GLAMPING एक ऐसा बिजनेस है जो लोगों को जंगल में रहने का मौका देता है। जंगल को अंदर से देखने का मौका देता है। इस बिजनेस को Glamorous Camping भी कहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कुछ सामान आपको एक बार खरीद लेना है। फिर वह लंबे समय तक आपको फायदा देता रहेगा। हर सप्ताह वीकेंड पर यदि आप कुछ लोगों को GLAMPING पर ले जाएं तो उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी कुछ मिल जाएगा और आपका भी प्रॉफिट हो जाएगा। 

GLAMPING के लिए कुछ जरूरी चीजें 

1. इसके लिए सबसे पहली जरूरी चीज है टेंट, ऑनलाइन और ऑफलाइन सैकड़ों विकल्प मौजूद है। 
2. फर्स्ट एड किट का होना जरूरी है, क्योंकि जंगल का मामला है। 
3. लाइटिंग यानी रात के समय रोशनी का प्रबंध भी करना पड़ेगा। 
4. Fire pit भी बहुत जरूरी है। इसके बिना तो जैसे शाम सुनी हो जाएगी। 
5. Portable shower भी मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। 
6. Camp chairs कभी कम नहीं पढ़नी चाहिए। 
7. मेहमानों की रात को यादगार बनाने के लिए Proper bedding का होना बहुत जरूरी है। 

दूसरे शब्दों में कहें तो आप एक वीकली इवेंट ऑर्गेनाइजर बन जाएंगे। शुरुआत में आपको लोगों को अपने बारे में बताना होगा। इसके लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद आपकी सेवाओं के आधार पर वर्ड ऑफ माउथ की मदद से आपको हर सप्ताह मेहमानों की कमी नहीं रहेगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!