Central Government employees news- मंत्रालय और सभी विभागों के कर्मचारियों हेतु उपस्थिति नियम

Bhopal Samachar
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा सभी मंत्रालय एवं सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु नियम बदल दिए गए हैं। अब भारत सरकार के सभी कर्मचारियों को आधार-एनेबल्ड बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी अटेंडेंस दर्ज करानी होगी। 

आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य 

बताया गया कि केंद्रीय कर्मचारी दो भागों में विभाजित हो गए थे। एक वर्ग ऐसा था जो नियमित रूप से अपने कर्तव्य पर उपस्थित होता था जबकि दूसरा वर्ग लापरवाही करता था। इसके चलते कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते कार्मिक मंत्रालय द्वारा डिसीजन लिया गया कि सभी कर्मचारियों को आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) से अटेंडेंस दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया जाए। 

कार्मिक मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सभी मंत्रालय एवं सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को मेमोरेंडम जारी किया गया है। कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्राधिकार में जितने भी कर्मचारी हैं सभी AEBAS प्रणाली का उपयोग करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!