शिक्षक भर्ती समाचार- CTET अंको में छूट की सीमा बढ़ाई - Rojgar Samachar

Bhopal Samachar

Government teachers recruitment

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में महिला एवं अन्य आरक्षित वर्ग के लिए गुड न्यूज़ है। सरकार ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों में छूट की सीमा बढ़ा दी है। इसको देखते हुए अन्य राज्यों में भी संशोधन करना शुरू कर दिया है। बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है और संशोधन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

बिहार शिक्षक भर्ती- शुद्धि पत्र एवं लास्ट डेट

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र आवश्यक सूचना में बताया गया है कि महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा। जिन कैंडीडेट्स ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हैं वह भी प्राइमरी के शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले न्यूनतम अंक 60% मांगे गए थे। बिहार में 1.70 लाख अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 12 जुलाई 2023 घोषित की गई है। 

बिहार शिक्षक भर्ती- महिलाओं के लिए कोई एज लिमिट नहीं

कक्षा एक से कक्षा 5 तक की शिक्षक भर्ती में महिला उम्मीदवारों को 50% कोटा आरक्षण दिया गया है। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। TET एवं STET उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी जा रही है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!