DAVV INDORE ADMISSION- शहर में BEd का कटऑफ 71%, रजिस्ट्रेशन का लास्ट चांस

Bhopal Samachar

Devi Ahilya Vishwavidyalay, indore- College BEd admission 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबंधित इंदौर शहर के कॉलेजों में BEd में एडमिशन के लिए प्रतियोगिता की स्थिति देखी जा रही है। पहले राउंड में कट ऑफ 71% गया था। 48% सीटों का आवंटन हो चुका है। अभी सेकंड और थर्ड राउंड के लिए 52% सीटें बाकी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी गुंजाइश है। 

INDORE COLLEGE ADMISSION- सीएलसी राउंड की मांग

इंदौर के शहरी कॉलेजों में BEd की सीट को लेकर मारामारी है। अनारक्षित वर्ग में 65% तक वालों को एडमिशन नहीं मिल पाया था। शहर में कुल 33 कॉलेज है। जिसमें B.Ed के लिए 3500 सीट उपलब्ध है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्रों में 34 कॉलेज हैं और इनमें 3400 सीट उपलब्ध है। कुछ कॉलेज संचालकों को डर है कि, इस प्रक्रिया के कारण उनके कॉलेज में सीट खाली रह जाएंगी। वह चाहते हैं कि सीएलसी राउंड भी होना चाहिए। इससे छात्र को अपनी पसंद का कॉलेज चुनने का मौका मिलता है।। 

INDORE के कॉलेजों में BEd एडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट चांस

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में B.Ed M.Ed बीपीएड और MP.ed में एडमिशन का सेकंड राउंड सोमवार 19 जून से शुरू हो रहा है जो 24 जून तक चलेगा। दूसरे राउंड का अलॉटमेंट 22 जून को आ जाएगा। कॉलेज में फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। थर्ड एवं लास्ट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 24 जून 2023 है। 5 जुलाई को फाइनल अलॉटमेंट हो जाएगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!