GWALIOR पहुंचा बिपरजॉय तूफान का चक्रवात, भोपाल तक बारिश होगी, बाढ़ का खतरा- NEWS TODAY

Madhya Pradesh cyclone monsoon weather forecast 

गुजरात और राजस्थान में तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय तूफान का चक्रवात ग्वालियर पहुंच गया है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कमजोर हो गया है परंतु अगले 24 घंटे ग्वालियर के लोगों के लिए चिंता की स्थिति बनी रहेगी। इसके कारण आसमान में घने बादल छा जाएंगे। अचानक भारी वर्षा हो सकती है। तेज आंधी और तूफान आ सकते हैं। संपत्ति का नुकसान हो सकता है। नदियों में बाढ़ आ सकती है। सावधानी और खुद को तत्काल सुरक्षित करना ही एकमात्र उपाय है। 

बिपरजॉय तूफान, वैज्ञानिकों को चकमा देकर ग्वालियर आया है

बिपरजॉय तूफान के बारे में कोई भी पूर्वानुमान विश्वास पूर्वक जारी नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह वैज्ञानिकों को चकमा देकर ग्वालियर आ गया है। गुजरात से राजस्थान होते हुए इसे उत्तर प्रदेश के आसमान में जाकर मानसून से मिल जाना था परंतु उसने अचानक रास्ता बदल दिया। संभलने का मौका भी नहीं दिया और 24 घंटे के भीतर ग्वालियर आ पहुंचा है। 

पढ़िए राजस्थान में क्या करके आया है बिपरजॉय तूफान

गुजरात का तो सबको पता ही है लेकिन बिपरजॉय तूफान के कारण रेगिस्तानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। अरब सागर से उठा यह तूफान लो प्रेशर एरिया (कम दबाव के क्षेत्र) में बदलकर सोमवार को ग्वालियर से होकर गुजरेगा। ग्वालियर होता हुआ दक्षिण उत्तर प्रदेश तरफ चला जाएगा। इसके कारण भोपाल संभाग के राजगढ़ समेत कुछ इलाकों और ग्वालियर चंबल संभाग में रविवार को कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।

19 जून को सुबह 5:30 बजे मानसून यहां पर था

औसत समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा

जून के पहले 15 दिन भारत में सूखे जैसे हालात रहे तथा मानसून कमजोर बना रहा लेकिन अब बारिश की गतिविधियां मध्यप्रदेश में बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मानसून जल्दी आगे बढ़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून 23 जून तक पहुंच सकता है। 20 या 27 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों सहित मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों को कवर कर लेगा। 27 जून से बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान और गुजरात में एक बार फिर बढ़ेगी। 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ तूफानी बादल

समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात और राजस्थान में भारी से भारी बारिश दी। अब तूफान कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में उसके बाद निम्न दबाव के रूप में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !