GWALIOR NEWS- भाजपा नेता पुत्र के मोबाइल से मिला बचपन के प्यार और ब्रेकअप का रिकॉर्ड

Bhopal Samachar

Real love story 

छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह सोलंकी के सुसाइड मामले में पुलिस के हाथ कुछ नई जानकारियां लगी है। उसके मोबाइल फोन की जांच करने के बाद उसकी पूरी लव स्टोरी सामने आ गई है। बचपन के प्यार से लेकर ब्रेकअप तक का रिकॉर्ड मिल गया है। इसी ब्रेकअप के चलते हर्षवर्धन सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। सुसाइड करने से पहले भी उसने गर्लफ्रेंड से बात की थी। 

मोबाइल फोन में मिला गर्लफ्रेंड से चैट का रिकॉर्ड

पनिहार निवासी भाजपा नेता बंटी सोलंकी ने बच्चों की पढ़ाई के चलते हाल ही में सिरोल थाना क्षेत्र के विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यहां पत्नी कुसुम सोलंकी, बेटा हर्षवर्धन और छह साल की बेटी रहते थे। बंटी सोलंकी यहां आते-जाते रहते थे। एक जून को बंटी घर पर नहीं थे। रात में इकलौते बेटे हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की पड़ताल कराई, मैसेंजर खंगाला तो उसमें गर्लफ्रेंड से चैट रिकार्ड मिले। दोनों में चैट में भी झगड़ा हो रहा था। 

थाटीपुर की लड़की से बचपन का प्यार था

गर्लफ्रेंड थाटीपुर की रहने वाली है। सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि जब काल डिटेल रिपोर्ट निकाली तब भी घटना से पहले उसी युवती से बातचीत के रिकार्ड मिले। करीब 11 मिस्ड काल हैं। चैट में लिखा है कि तुम्हें मेरी कसम, फोन उठाओ। इससे स्पष्ट है कि हर्षवर्धन फोन नहीं उठा रहा था। पड़ताल में आया है कि कक्षा 9वीं से दोनों के बीच दोस्ती थी। 

लड़की की मां से लड़ाई के बाद ब्रेकअप हो गया था

27 मई से इनके बीच विवाद शुरू हुआ। वह बाहर जा रही थी, हर्षवर्धन उसे जाने देना नहीं चाहता था। इस पर वह उसके घर पहुंच गया, तब उसकी मां को पता लग गया। मां से मुंहवाद हुआ। इसके बाद युवती हर्षवर्धन से बात नहीं कर रही थी। आत्महत्या से पहले दोनों में बात हुई। इससे यह स्प्ष्ट है कि हर्षवर्धन ने गर्लफ्रेंड से झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!