GWALIOR NEWS- युवती की सगाई से नाराज सिरफिरे आशिक ने मंगेतर और उसके दोस्त को गोली मारी

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्रेम में लड़की के मंगेतर और उसके दोस्त को गोली मार दी। युवती की सगाई से बौखला गया था। जैसे ही उसे युवती की सगाई के बारे में जानकारी मिली तो उसने युवती के मंगेतर को मारने की ही प्लानिंग कर डाली। बिलोआ इलाके में पहुंचा और उसने गोली चला दी। गोली युवक को लगी और उसे बचाने के लिए बीच में आया दोस्त भी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में हमलावर युवक पर FIR दर्ज कर ली है। बिलोआ थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राधा नाम की युवती से भूपेंद्र सिंह नाम का युवक प्रेम करता था। भूपेंद्र सिंह उससे एक तरफा प्रेम करता था। इरादा उसे ना पसंद करती थी। राधा की सगाई परिवार वालों ने कुछ समय पहले उसकी बहन के देवर चतुरसिंह से कर दी। चतुर सिंह पेशे से ट्रक चालक है। जैसे ही भूपेंद्र सिंह को इसके बारे में पता लगा तो पहले तो उसने राधा को रास्ते में घिरा और शादी करने की बात कही। युवराज ने शादी करने से इनकार कर दिया तो वह धमकी देकर गया कि उसका रिश्ता किसी और से वह होने नहीं देगा।

शिवपुरी का रहने वाला चतुर सिंह शनिवार रात को अपने डंपर से बिलोवा स्थित क्रेशर मार्केट आया था। जहां से उसे गिट्टी लोड कर ले जानी थी। उसी दौरान भूपेंद्र सिंह रावत निवासी भीलवाड़ा का उसके मोबाइल पर फोन आया। कुछ देर बाद भूपेन अपने साथी के साथ यहां आ गया। उसने चतुर सिंह पर गोली चला दी। जब चतुर सिंह को बचाने के लिए उसका दोस्त बीच में आया तो उसे भी गोली लग गई। दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से चतुर सिंह का जो दोस्त घायल हुआ है उसका नाम रामअवतार है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!