GWALIOR WEATHER - 1903 से अभी तक का रिकॉर्ड टूटा, मौसम वैज्ञानिक भी अचंभित - NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। 
मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में 120 साल का रिकार्ड टूटा  है। मौसम वैज्ञानिक भी अचंभित है क्योंकि गर्मी के सीजन के 90 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान सिर्फ 24 दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। बाकी बचे 66 दिनों में से 56 दिन जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभों के कारण आंधी और वर्षा से प्रभावित रहे। उपलब्ध 120 साल के रिकार्ड में ऐसा कोई साल नहीं है, जब लू न चली हो। इस वर्ष अभी तक एक भी दिन लोगों को लू का सामना नहीं करना पड़ा है।

नौतपा के आखिरी दिन फिर आंधी-वर्षा की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नौतपा के आखिरी दिन फिर आंधी-वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण शहर में गर्मी की दस्तक नहीं हो रही है। संभावना थी 25 मई से शुरू हुए नौतपा में भीषण गर्मी होगी, लेकिन 23 मई से ही मौसम बदल गया। इसके चलते पिछले सात दिनों से लगातार आंधी-वर्षा का दौर बना हुआ था। 

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है।


✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!