HINDI GOOD NEWS - भारत सरकार ने बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाई

Bhopal Samachar
भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गुड न्यूज़ है। भारत सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा कर दी है। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के बजट डिवीजन द्वारा ऑफिशियल मेमोरेंडम जारी कर दिया गया है। 

सरकारी बचत योजनाओं पर नवीन ब्याज दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावी

  • सामान्य सेविंग डिपाजिट- 4% से 4% (कोई वृद्धि नहीं)
  • 1 साल के लिए फिक्स डिपॉजिट- 6.8% से 6.9% 
  • 2 साल के लिए फिक्स डिपाजिट- 6.9% से 7% 
  • 3 साल के लिए फिक्स डिपाजिट- 7% से 7% (कोई वृद्धि नहीं) 
  • 5 साल के लिए फिक्स डिपाजिट- 7.5% से 7.5% (कोई वृद्धि नहीं)
  • 5 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट- 6.2% से 6.5% 
  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम- 8.2% से 8.2% (कोई वृद्धि नहीं)
  • मंथली इनकम अकाउंट स्कीम- 7.4% से 7.4% (कोई वृद्धि नहीं) 
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट- 7.7% से 7.7% (कोई वृद्धि नहीं) 
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम 7.1% से 7.1% (कोई वृद्धि नहीं) 
  • किसान विकास पत्र 115 महीने के लिए- 7.5% (कोई वृद्धि नहीं)
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम- 8% (कोई वृद्धि नहीं) 

कुल मिलाकर सरकार ने 1 साल के लिए और 2 साल के लिए होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाई है इसके अलावा 5 साल के रिकरिंग डिपॉजिट प्लान पर भी ब्याज दर बढ़ाई गई है। बाकी सभी योजनाओं पर ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार हर 6 महीने में योजनाओं की नवीन ब्याज दर घोषित करती है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!