INDORE NEWS- तीन अधिकारियों की करोड़ों की संपत्ति राजसात होगी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में 3 अधिकारियों की संपत्ति राजसात की जाएगी क्योंकि यह प्रमाणित हो गया है कि तीनों ने संपत्ति अर्जित करने के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग किया। अपने पद का दुरुपयोग किया। शासन को नुकसान पहुंचाया और भ्रष्टाचार किया। 

नवल सिंह, गुरु कृपाल और डॉ रविकांत की संपत्ति राजसात होगी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपायुक्त आबकारी इंदौर रहे नवल सिंह जामोद, लोक निर्माण विभाग इंदौर में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ रहे गुरुकृपाल सिंह सुजलाना और कार्यालय उपायुक्त राहत में संयुक्त आयुक्त के पद पर रहे डॉ रविकांत द्विवेदी के खिलाफ यह प्रमाणित हुआ है कि तीनों अधिकारियों ने अपने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इन तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें तीनों दोषी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब इन तीनों अधिकारियों की वैधानिक आय के अतिरिक्त जमा की गई संपत्ति को राजसात कर लिया जाएगा। 

मौसम समाचार- समुद्र की स्थिति का पूर्वानुमान

10 जून: मध्य अरब सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति असाधारण रहने की संभावना है। उत्तरी अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और गोवा-महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!