MP NEWS- 21 साल की विवाहिता को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर में एक और घोषणा करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के तहत अब 21 साल से अधिक सभी विवाहित महिलाएं योजना का लाभ पाने के लिए पात्र मानी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि अब तक 26 वर्ष की विवाहित महिला ही योजना के लिए पात्र मानी गई थी। 

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना- ₹36000 साल मिलेंगे

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत ₹1000 से तो शुरुआत की जा रही है। इसमें निरंतर इंक्रीमेंट लगाए जाएंगे और इसे ₹3000 महीने तक ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लाडली बहना योजना के तहत पहली बार महिलाओं को ₹1000 उनके खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं। इस अवसर पर जबलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!