MP NEWS- संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, महंगाई भत्ता और पूरा वेतन मिलेगा, भर्ती में 50% आरक्षण

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government Samvida karmchari news 

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। अब उन्हें 90% नहीं बल्कि शासकीय कर्मचारियों के बराबर 100% वेतन मिलेगा। महंगाई भत्ता भी मिलेगा। शासकीय कर्मचारियों के समान दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी और सबसे अच्छी बात, उनकी सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी और सीधी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 50% कोटा आरक्षण दिया जाएगा। 

संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं स्थायीकरण

भोपाल के लोकप्रिय पत्रकार श्री संजय दुबे की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान, ढाई लाख संविदा कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए उनकी कई मांगे पूरी करने जा रहे हैं। इसके लिए ब्यूरोक्रेसी लेवल पर विचार-विमर्श हो चुका है यानी मुख्यमंत्री जो भी घोषणा करेंगे उससे संबंधित आदेश तत्काल जारी हो जाएंगे। सुनिश्चित किया गया है कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण तो नहीं किया जा सकता परंतु एक ऐसे फार्मूले पर काम किया जा सकता है जिसके कारण वह नियमित कर्मचारी के समान अधिकारों और सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। 

मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों क्या गिफ्ट पैक

- संविदा कर्मचारियों को उनके पद का 100% वेतन दिया जाएगा। 
- संविदा कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 
- संविदा कर्मचारियों के वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया बंद होगी। 
- ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। 
- संविदा कर्मचारियों के रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी दी जाएगी। 
- संविदा कर्मचारियों का अलग कैडर बनाया जाएगा ताकि पॉलिसी में प्रॉब्लम ना हो। 
- शासकीय कर्मचारियों की नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 20% की जगह 50% कोटा आरक्षण दिया जाएगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!