ब्राह्मण महाकुंभ भोपाल- पढ़िए समाज की मांगे, मुख्यमंत्री की घोषणाएं और शंकराचार्य का बयान- MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Chunav politics news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आए करीब 25000 प्रतिनिधि शामिल हुए। महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। संकल्प लिया गया कि, सभी लोग समाज के लिए काम करेंगे। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सरकार के सामने अपनी मांगे प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल होकर सरकार की तरफ से घोषणा की है। 

ब्राह्मण महाकुंभ भोपाल में ब्राह्मण समाज की मांगे 

- ब्राह्मण आयोग का गठन किया जाए और इसका अध्यक्ष, गैर राजनीतिक व्यक्ति, ब्राह्मण समाज का काम करने वाला व्यक्ति बने।
- एट्रोसिटी एक्ट के तहत बिना जांच के FIR नहीं लिखी जाए और न ही गिरफ्तारी की जाए। इस एक्ट को समाप्त किया जाए।
- ब्राह्मण वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में मध्यप्रदेश में 14% आरक्षण का लाभ दिया जाए। SC/ST, OBC जैसी सुविधाएं दी जाएं।
- ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश में जिला और तहसील स्तर पर परशुराम छात्रावास बनाए जाएं।
- OBC की तरह आठ लाख से नीचे आय वाले ब्राह्मणों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। 
- 8 लाख से कम आय वाले स्टूडेंट्स को फ्री सरकारी आवेदन की पात्रता दी जाए।
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
- भारत के सभी मंदिरों को शासन के नियंत्रण से मुक्त रखा जाए। इनका नियंत्रण मंदिर के संस्थानों को साथ दिया जाए।
- 1980 से आज तक मंदिरों का सर्वे नहीं हुआ है। सर्वे करवाकर सभी सार्वजनिक मंदिरों के पुजारियों को 10 हजार रु. प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। चढ़ावे में हिस्सा 50% किया जाए।
- मंदिरों से हुई धर्मस्व की आमदनी की संपूर्ण राशि मंदिरों के जीर्णोद्धार, गुरुकुल और गोशाला संचालन के लिए शासकीय अनुदान के रूप में प्रदान की जाए।
- कथावाचक, साधु - संतों और ब्राह्मण समाज पर अपशब्द बोलने एवं अपमानित किए जाने की दशा में कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।
- ब्राह्मण अत्याचार निवारण अधिनियम ( एट्रोसिटी एक्ट बनाया जाए)।
- क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे की तरह देश पर मर मिटने वाले अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन को सम्मान दिया जाए। आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
- ब्राह्मण समाज को विभिन्न सामाजिक धार्मिक और लोक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की जाए।
- अनारक्षित सीटों पर आरक्षित जाति के नेताओं को टिकट ना दिया जाए।

ब्राह्मण महाकुंभ भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणाएं

- विजयराघवगढ़ में 108 फीट अष्टधातु की भगवान परशुराम की प्रतिमा लगेगी।
- भगवान परशुराम जयंती के दिन अवकाश रहेगा।
- संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा। 
- भगवान परशुराम की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएगी।
- मंदिरों की जमीन पुजारी नीलाम करेंगे।
- ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के लिए ब्राह्मणों से चर्चा करेंगे।
- भोपाल में ब्राह्मण विद्यार्थियों के छात्रावास के लिए जमीन दी जाएगी।

ब्राह्मण नेताओं को सबसे पहले समाज की चिंता करनी चाहिए: शंकराचार्य

ब्राह्मण महाकुंभ में द्वारिका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि, ब्राह्मण नेता अपने समाज को प्राथमिकता नहीं देते, यही कारण है कि दूसरे लोग ब्राह्मणों पर शासन कर रहे हैं। जिस समाज में नेताओं की संख्या ज्यादा हो जाती है, वह समाज उत्थान नहीं कर पाता। ब्राह्मण नेता चाहे किसी भी पार्टी में हो, उन्हें सबसे पहले अपने समाज की चिंता करनी चाहिए। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि मंदिरों पर शासन करना सरकार का काम नहीं है। कोई भी सरकार किसी मंदिर का अधिग्रहण कैसे कर सकती है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!