कर्मचारियों के ट्रांसफर को मुख्यमंत्री की मंजूरी, प्रतिबंध हटाया- MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Government employees transfer

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। 15 दिन का समय दिया गया है। मध्यप्रदेश में स्थानांतरण के लिए दिनांक 30 जून 2023 लास्ट डेट घोषित की गई है। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मंत्रियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री से आग्रह किया जा रहा था। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों के समूह ने मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों का पक्ष रखा था। उस समय मुख्यमंत्री ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया था परंतु आज की कैबिनेट मीटिंग में तबादलों पर प्रतिबंध हटाने का फैसला हो गया। 

मध्य प्रदेश की मंत्री परिषद ने निर्धारित किया है कि कर्मचारियों के तबादले के लिए कुल 15 दिन का समय दिया जाएगा। दिनांक 15 जून 2023 से तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी और दिनांक 30 जून 2023 स्थानांतरण आदेश के लिए लास्ट डेट घोषित की गई है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!