MP NEWS- सुरेंद्र की दिग्विजय सिंह को चुनौती, हिम्मत है तो गुना से चुनाव लड़ने की घोषणा कीजिए

Bhopal Samachar
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र राजगढ़ के प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि हिम्मत है तो गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कीजिए। सनद रहे कि श्री सिंह आज गुना दौरे पर हैं। 

5 लाख से हराकर न भेजा तो कहना

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी श्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव क्षेत्र वाले राजगढ़, गुना एवं अशोकनगर में काफी फोकस कर रही है, क्योंकि यही क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के शक्ति केंद्र हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दिग्विजय सिंह आज गुना के दौरे पर हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री सुरेंद्र शर्मा ने बयान जारी किया है कि श्री दिग्विजय सिंह जी, हिम्मत है तो घोषणा कीजिये कि आप अगला लोकसभा चुनाव गुना लोकसभा से लड़ोगे। फिर हम गुना-अशोकनगर-शिवपुरी वाले बतायेंगे, 10 साल के बंटाधार कुशासन का हिसाब। 5 लाख से हराकर न भेजा तो कहना। 

दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता श्री दिग्विजय सिंह सन 2024 का लोकसभा चुनाव श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुद बयान दिया था। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सीट मानी जाती है जो विरासत में स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली थी। इसी सीट से श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना पॉलीटिकल करियर स्टार्ट किया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर श्री सिंधिया अपने समर्थक के हाथों हार गए थे। यही कारण है कि, देशभर के पॉलिटिकल एक्सपर्ट और राजनीति के पत्रकार गुना शिवपुरी लोकसभा सीट की तरफ देख रहे हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!