MP NEWS- फीस के लिए टीचर ने पढ़ाने से मना किया तो स्टूडेंट ने गोली मार दी, मुरैना का मामला

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के चंबल में जर, जोरू और जमीन के लिए अनलिमिटेड गोलियां चली है और अनगिनत लोगों की हत्याएं हुई हैं परंतु अब चंबल की सूरत भी बदल रही है। बीते रोज भी गोली चली परंतु जर, जोरू और जमीन के लिए नहीं बल्कि पढ़ाई के लिए। फीस नहीं होने के कारण टीचर ने स्टूडेंट को क्लास से निकाल दिया था। स्टूडेंट ने उसे गोली मार दी है। 

टीचर का नाम गिरवर कुशवाहा बताया गया है। श्री कुशवाह जोरा रोड पर कोचिंग क्लास के संचालन करते हैं। 3 साल पहले फीस नहीं होने के कारण श्री कुशवाहा ने एक स्टूडेंट को क्लास से बाहर निकाल दिया था। गुरुवार की सुबह दो लड़के उनसे मिलने आए। उन्होंने बात करने के लिए श्री कुशवाह को बाहर बुलाया। दोनों लड़के बाइक पर बैठे हुए थे। पीछे बैठे हुए लड़के ने टीचर को गोली मारी और दोनों आराम से फरार हो गए। 

सीएसपी श्री अतुल सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले छात्रों के नाम पता चल गए हैं। हम जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। शिक्षक गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। 
✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!