MP NEWS स्कूलों की छुट्टी- ना ऑफिशियल आर्डर जारी हुआ ना प्रेस रिलीज, सिर्फ शिक्षा मंत्री का ट्वीट

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh government samar holiday- official order

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री ने Jun 18, 2023, 6:46 AM को स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी बढ़ाने संबंधी एक ट्वीट किया था परंतु समाचार लिखे जाने (Jun 19, 2023, 01:28 AM) तक, यानी 19 घंटे बाद भी ना तो कोई ऑफिशियल आर्डर जारी हुआ है और ना ही मध्यप्रदेश शासन की ओर से आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी हुआ है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री के ट्वीट में क्या लिखा है

भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी। 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे। 

स्कूल शिक्षा मंत्री के ट्वीट की लीगल वैल्यू 

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री का ट्वीट, समाचार का आधार हो सकता है परंतु इसकी कोई लीगल वैल्यू नहीं है। कोई भी स्कूल संचालक इस प्रकार के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया जाना चाहिए था। रविवार का बहाना नहीं बना सकते क्योंकि मध्य प्रदेश के मंत्रालय में कई बार रविवार को सामान्य कामकाज होते हैं। ट्रांसफर सूची जारी होती है। यदि बहाना मान भी ले तो जनसंपर्क संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन की ओर से ऑफिशल प्रेस रिलीज तो जारी करना ही चाहिए था। यह भी नहीं हुआ है। जबकि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 19 जून को स्कूल खोलना है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!