ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार के लिए अच्छे संकेत नहीं है: दिग्विजय सिंह - MP NEWS

Madhya Pradesh Chunav politics news

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता श्री दिग्विजय सिंह ने अशोकनगर में कहा कि, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। यह उनके और उनके परिवार के लिए अच्छे संकेत नहीं है। भाजपा में जाने के बाद उन्हें मिला क्या...एक विभाग जिसके पास न तो एयरपोर्ट है न हवाई जहाज। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को सब्र करना चाहिए था

जो हालात आज कर दिए गए हम तो हमेशा उनको महाराज कहकर संबोधित करते थे। भाजपा ने उनको महाराज से भाई साहब बना दिया। जो मान सम्मान कांग्रेस पार्टी लीडरशिप देती थी वह उनको कही मिल नहीं सकता था। जो अधिकार बड़े बड़े नेताओं को नहीं था वह उन्हें था। फिर नाराजगी किसी बात की थी। वे आज तक नहीं बता पाए। माधवराव सिंधिया की जो कांग्रेस में वसीयत थी उनको भुनाया और चले गए। हार जीत सब चुनाव में होती है। केपी यादव से चुनाव हार गए। उनका झटका लगा। मैं भी चुनाव हारा फिर जाता। उन्हें सब्र करना चाहिए।

यह सिंधिया परिवार के लिए अच्छे संकेत नहीं है: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि अब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में वापस आते हैं तो मैं उनका सीधा-सीधा विरोध करूंगा। हार-जीत चुनाव में होती रहती है। लेकिन हार के बाद जीत भी होती है। सब्र करना चाहिए था उनको। मुझसे बातचीत होती रहती थी। मैं समझाता भी था कि आप उसमे हताश मत होइए। राजनीति में अवसर आते हैं। ऊपर-नीचे होता है, लेकिन अपनी बात पर कायम रहिए। खुद उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। लेकिन ये न उनके लिए, न उनके परिवार के लिए अच्छा संकेत है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !