MP NEWS- कर्मचारियों के जिला स्तरीय ट्रांसफर भाजपा कार्यकर्ताओं की सिफारिश से होंगे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय कर्मचारियों की जिला स्तरीय ट्रांसफर पर से प्रतिबंध हटा दिया है। पॉलिसी में निर्धारित प्रक्रिया के अलावा भाजपा पार्टी स्तर पर तय किया गया है कि प्रभारी मंत्री उन कर्मचारियों की अनुशंसा को प्राथमिकता देंगे जिनकी सिफारिश भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। 

कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी एवं प्रक्रिया

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी शासकीय कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी में बताया गया है कि, जिला स्तर पर सभी प्रकार के स्थानांतरण प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा किए जाएंगे। तबादलों के आदेश जिला स्तर पर विभाग के सबसे बड़े अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। यह शासन की निर्धारित प्रक्रिया है। जिसका हर हाल में पालन किया जाएगा। 

कर्मचारियों के तबादलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की सिफारिश

इसके अलावा पार्टी स्तर पर तय किया गया है कि प्रभारी मंत्री उन कर्मचारियों के तबादलों की अनुशंसा प्राथमिकता के आधार पर करेंगे जिन की सिफारिश भाजपा के संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। यहां देखा जाएगा कि भाजपा कार्यकर्ता, जिस कर्मचारी के स्थानांतरण की सिफारिश कर रहा है, वह कर्मचारी उसके क्षेत्राधिकार में आता है अथवा नहीं। 

कुल मिलाकर चुनावी साल में जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा लेकिन ट्रांसफर की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!