किसानों का लाडला मानसून मध्यप्रदेश के द्वार पर- पढ़िए कब प्रवेश करेगा - MP weather forecast

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh monsoon update news

मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों का लाडला मानसून मध्यप्रदेश के द्वार पर आ गया है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज प्री मानसून बारिश हुई। दक्षिण पश्चिमी समुद्र के बादल देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इन बादलों का रंग रूप विपरजॉय तूफान के बादलों से बिल्कुल अलग है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि कर दी है। आइए जानते हैं मानसून के बादल मध्यप्रदेश के आसमान पर कब पदस्थापना ग्रहण करेंगे। 

मध्य प्रदेश मानसून एवं मौसम का पूर्वानुमान

आईएमडी भोपाल के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 या 25 जून को मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है और यह 26 या 27 जून को राज्य की राजधानी भोपाल में पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 29 जून तक मानसून के पूरे राज्य में फैलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून 8 दिन देरी से चल रहा है। 

मध्यप्रदेश में कितनी बारिश होगी

इस साल मध्यप्रदेश में कितनी और कैसी बारिश होगी, इसके बारे में वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि साल 2023 में मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश 100% से कम रहेगी परंतु क्लाइमेट चेंज की कारण ताजा परिस्थितियां बदल रही है। इस दौरान चिंता की बात यह है कि, कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण बारिश का आंकड़ा तो ठीक हो जाएगा परंतु किसानों को नुकसान होगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!