MPPSC NEWS- 384 कैंडीडेट्स की उम्मीदवारी निरस्त, सभी के नाम, डायरेक्ट लिंक

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के 384 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। ऑफिशल वेबसाइट पर पूरी लिस्ट उपलब्ध है। इस न्यूज़ में हम उसकी डायरेक्ट लिंक भी दे रहे हैं। 

MPPSC Notice regarding cancellation of candidature for the post of Medical Officer-2022

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 3746 दिनांक 22 जून 2023 में बताया गया है कि, दिनांक 29 सितंबर 2022 को चयन परिणाम जारी किया गया था। इसके आधार पर अभिलेख प्राप्ति की अंतिम तिथि दिनांक 3 मार्च 2023 निर्धारित की गई थी परंतु 302 उम्मीदवारों के अभिलेख आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुए। इसके अलावा 82 कैंडिडेट ऐसे हैं जिनके अभिलेख घोषित लास्ट डेट 3 मार्च 2023 के बाद प्राप्त हुए हैं। इसलिए उपरोक्त सभी 384 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। 

MPPSC Medical Officer-2022 cancellation of candidature Direct Link

कृपया यहां क्लिक करें। आप रीडायरेक्ट होकर लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश, इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट के उस यूआरएल पर पहुंच जाएंगे जहां पर MPPSC Medical Officer-2022 cancellation of candidature की PDF FILE उपलब्ध है। आप सिंगल क्लिक से कुल 10 पेज की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं जिसमें सभी 384 उम्मीदवारों के नाम प्रदर्शित किए गए हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!