MPTST VARG 1 HINDI SYLLABUS - मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा- हिंदी पाठ्यक्रम

Bhopal Samachar
MPESB,मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मध्य प्रदेश में पहली बार शिक्षक चयन परीक्षा वर्ग 1 का आयोजन दिनांक 2 अगस्त 2023 से किया जाना है। मध्यप्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा वर्ग 1 के अंतर्गत कुल  16 विषयों एवं सहविषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी 16 विषयों का पाठ्यक्रम रूल बुक बुक के पेज नंबर 21 से 80 तक दिया गया है एवं सहविषयों (Allied Subjects) का पाठ्यक्रम पेज नंबर 81 से 86  तक दिया गया है। रूल बुक की डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं।

उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा- पाठ्यक्रम- विषय- हिंदी 

Higher Secondary Teacher Selection Test - Syllabus - Subject Hindi 

हिंदी विषय का पाठ्यक्रम रूल बुक के पेज के पेज नंबर 21 और 22 पर दिया गया है. इस पाठ्यक्रम में 20 इकाइयों को शामिल किया गया है। जो निम्नानुसार है-

हिंदी - पाठ्यक्रम - HINDI- SYLLABUS 


इकाई 1 . हिंदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि :प्राचीन भारतीय आर्य भाषाएं,मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषाएं - पाली, प्राकृत, शौरसेनी,  अर्धमागधी, अपभ्रंश और उनकी विशेषताएं, अपभ्रंश और उनकी विशेषताएँ, 
अवहठट् और पुरानी हिंदी का संबंध, आधुनिक भारतीय आर्य भाषा और उनका वर्गीकरण।

इकाई 2. हिंदी का भौगोलिक विस्तार: हिंदी की  उपभाषाएं, पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी तथा पहाड़ी वर्ग और उनकी  बोलियाँ, खड़ी बोली, ब्रज और अवधि की विशेषताएं।
हिंदी के विविध रूप: हिंदी, उर्दू, दखिन्नी, हिंदुस्तानी

इकाई 3. हिंदी का मासिक भाषिक स्वरूप: हिंदी की स्वनिम व्यवस्था खंड और खंडेयत्तर, हिंदी ध्वनियों के वर्गीकरण का आधार।
हिंदी भाषा के विविध रूप : बोली,मानक भाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा, संपर्क भाषा, संचार माध्यम और हिंदी ,कंप्यूटर और हिंदी, हिंदी की संवैधानिक स्थिति। 

देवनागरी लिपि :विशेषताएं और मानकीकरण 

इकाई 4 . हिंदी साहित्येतिहास दर्शन, हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की पद्धतियां, हिंदी साहित्य का काल विभाजन एवं नामकरण,विभिन्न इतिहास ग्रंथ एवं उनके रचनाकार।

इकाई 5. पद्य साहित्य (आदिकाल ,भक्तिकाल) की सामाजिक, राजनीतिक ,सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, प्रमुख प्रवृतियां, रचनाकार एवं उनकी रचनाएं।

इकाई 6.पद्य साहित्य (रीतिकाल ,आधुनिक काल) की सामाजिक, राजनीतिक ,सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, प्रमुख प्रवृतियां, रचनाकार एवं उनकी रचनाएं।

इकाई 7. गद्य की प्रमुख विधाओं (कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी ,आलोचना) का विकास,प्रमुख प्रवृतियां, प्रमुख इतिहासकार एवं उनकी रचनाएं।

इकाई 8. गद्य की गौण विधाओं (आत्मकथा, जीवनी, संस्मरण, रेखाचित्र, पत्र, डायरी, यात्रा -वृतांत ,साक्षात्कार) का विकास, प्रमुख प्रवृतियां, प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं।

इकाई 9. काव्य परिभाषा काव्य के विभिन्न भेद एवं उनका सामान्य परिचय रस, छन्द्(दोहा, चौपाई, सोरठा, कवित्त, रोला, उल्लाला, सवैया, गीतिका, हरिगीतिका) , अलंकार (अनुप्रास, यमक, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा,अन्योक्ति, अतिशयोक्ति, मानवीकरण, पुनरुक्तिप्रकाश, दृष्टांत, विशेषोक्ति, उद्धरण, संदेह, भ्रांतिमान, विभावना, व्यतिरेक, विरोधाभास) शब्द शक्तियां, काव्य गुण, काव्य दोष , बिम्ब विधान।

इकाई 10. शब्द और शब्द भंडार -स्रोत के आधार पर (तत्सम, तद्भव, देशज ,विदेशी , संकर, क्षेत्रीय) अर्थ के आधार पर (पर्यायवाची, विलोम ,अनेकार्थी, समोच्चरित भिन्नार्थक, अनेक शब्दों /वाक्यांशों के लिए एक शब्द),प्रयोग के आधार पर (सामान्य ,तकनीकी) रचना के आधार पर ( रूढ़,योगिक, योगरूढ़ ),व्याकरणिक  आधार पर (विकारी और अविकारी) उपसर्ग ,प्रत्यय और आंचलिक शब्द, शब्द युग्म।

इकाई 11. वाक्य संरचना -वाक्य के भेद (रचना के आधार पर ,अर्थ के आधार पर )वाक्य विश्लेषण, संश्लेषण एवं रूपांतरण, वाक्य रचना संबंधी अशुद्धियां, वाक्य परिवर्तन मुहावरे एवं लोकोक्तियां,संधि, समास, हिंदी की रूप रचना- लिंग, वचन और कारक व्यवस्था के संदर्भ में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण  और क्रियारूप।

इकाई 12.अनुवाद का स्वरूप,अर्थ, क्षेत्र प्रक्रिया एवं प्रविधि, हिंदी की प्रयोजनीयता में अनुवाद की भूमिका, कार्यालयीन हिंदी और अनुवाद जनसंचार माध्यमों का अनुवाद, विज्ञापन में अनुवाद, वैचारिक साहित्य का अनुवाद, कार्यालयीन अनुवाद, पदनाम, विभाग आदि कार्यालय एवं प्रशासनिक शब्दावली।

इकाई 13. जनसंचार प्रौद्योगिकी एवं चुनौतियां, विभिन्न जनसंचार माध्यमों का स्वरूप, मुद्रण,श्रव्य, दृश्य,श्रव्य माध्यम रेडियो, इंटरनेट ,मौखिक भाषा की प्रकृति, समाचार लेखन एवं वाचन, रेडियो नाटक, उद्घोषणा लेखन, विज्ञापन लेखन, फीचर तथा रिपोर्ताज, दृश्य श्रव्य के माध्यम(फिल्म, टेलीविजन, वीडियो),दृश्य माध्यमों में भाषा की प्रकृति,दृश्य एवं श्रव्य सामग्री का सामंजस्य, पार्षद पटकथा लेखन, टेलीड्रामा, वाचन (वॉइस ओवर),डॉक्यू ड्रामा, संवाद लेखन, साहित्य की विधाओं का दृश्य माध्यमों में रूपांतरण, विज्ञापन की भाषा। 

इकाई 14. तुलसीदास- रामचरितमानस (उत्तरकांड )

कबीर- बीजक( सं.हजारी प्रसाद द्विवेदी) पद संख्या 160 से 190 
जयशंकर प्रसाद- कामायनी (श्रद्धा एवं इड्रा सर्ग) 

इकाई 15.
प्रेमचंद -गोदान
फणीश्वर नाथ रेणु- मैला आंचल
श्रीलाल शुक्ला -राग दरबारी

इकाई 16. 
बालमुकुंद गुप्त- विदाई संभाषण
चंद्रधर शर्मा गुलेरी -उसने कहा था
हरिशंकर परसाई -भोलाराम का जीव
महादेवी वर्मा -मेरे बचपन के दिन
मन्नू भंडारी- एक कहानी यह भी 
हजारी प्रसाद द्विवेदी -शिरीष के फूल

इकाई 17.
अज्ञेय- मैं क्यों लिखता हूं
शेखर जोशी- गलता लोहा
कृष्ण चंदर -जामुन का पेड़
राजकुमार वर्मा- दीपदान
राहुल सांकृत्यायन -मेरी तिब्बत यात्रा 
धर्मवीर भारती -अंधायुग

इकाई 18.
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला -राम की शक्ति पूजा 
माखनलाल चतुर्वेदी- कैदी और कोकिला
सुमित्रानंदन पंत- ग्राम श्री
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- मेघ आए
कुंवर नारायणसिंह- कविता के बहाने 
राजेश जोशी -बच्चे काम पर जा रहे हैं

इकाई 19.
भवानी प्रसाद मिश्र -घर की याद
त्रिलोचन- चंपा काले -काले अक्षर नहीं चीन्हती
दुष्यंत कुमार -साए में धूप (कहां तो तय था चिरागा) 
सैयद हैदर रजा -आत्मा का ताप
गिरिजाकुमार माथुर- छाया मत छूना
अयोध्या सिंह उपाध्याय- एक बूंद

इकाई 20.
हरिवंश राय बच्चन- आत्म परिचय 
धूमिल- बीस साल बाद
मुक्तिबोध - भूल गलती
रघुवीर सहाय - कैमरे में बंद अपाहिज 
शमशेर बहादुर सिंह -उषा 
नागार्जुन- बादल को घिरते देखा है

विशेष नोट - सभी विषयों के पाठ्यक्रम की विषय वस्तु का स्तर स्नातकोत्तर स्तर ( PG Level) के समकक्ष होगा। इस प्रश्न पत्र में प्रश्न, मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के प्रचलित पाठ्यक्रम की विषय वस्तु पर आधारित होंगे, लेकिन इनका कठिनाई स्तर एवं  सम्बद्गत्ता( लिंकेज) स्नातकोत्तर स्तर का होगा। यहां क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध रूल बुक पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!